फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रियंका से पहले 8 एक्ट्रेस भी सिगरेट पीते हुईं थी स्पॉट, पाक एक्ट्रेस का रणबीर के साथ जुड़ा था नाम

Sun, 21 Jul 2019 06:45 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
Sara, Priyanka and Sushmita - फोटो : file photo
बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) हाल ही में मियामी बीच पर मां और पति के साथ सिगरेट के कश लगाती हुई दिखीं। प्रियंका की यह तस्वीर सामने आते ही फैंस हैरान हैं और उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। खास बात है कि वह प्रियंका के उस ट्वीट को लेकर यह तस्वीर शेयर कर रहे जिसमें प्रियंका ने धूम्रपान को सेहत के लिए खतरनाक बताया था। फिलहाल प्रियंका की इस तस्वीर ने सोशल मीडिया पर खलबली मचा दी है। हालांकि प्रियंका ऐसी पहली एक्ट्रेस नहीं हैं जो सिगरेट पीते हुए दिखाई दीं। बॉलीवुड में बहुत सारी हीरोइनें ऐसी हैं जिन्हें कई बार सिगरेट पीते हुए देखा गया है। जानिए कौन सी वह एक्ट्रेस हैं जिन्हें सिगरेट की लत है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
Mahira Khan and Ranbir Kapoor - फोटो : file photo
पाकिस्तानी एक्ट्रेस माहिरा खान सिगरेट पीती है। माहिरा को रणबीर कपूर के साथ न्यूयॉर्क की सड़कों पर स्मोकिंग करते हुए देखा गया था। उस वक्त माहिरा और रणबीर के अफेयर की खबर भी आई थी। 
विज्ञापन

3 of 7
roopa ganguly - फोटो : file photo
'महाभारत' में अपने निभाए द्रौपदी के किरदार से चर्चा में आईं रूपा गांगुली स्मोकिंग करती हैं। रूपा गांगुली को कई बार सार्वजनिक जगहों पर धूम्रपान करते पाया गया। एक्टिंग के बाद अब रूपा पश्चिम बंगाल से बीजेपी की सांसद हैं।

4 of 7
manisha koirala - फोटो : file photo
फिल्म 'दिल से' के बाद एक्ट्रेस मनीषा कोईराला के करियर ने रफ्तार पकड़ी थी। मनीषा कोइराला को भी सिगरेट पीते हुए पब्लिक प्लेस पर कई बार देखा गया। कैंसर से जूझने के बाद मनीषा ने सिगरेट की लत से छुटकारा पा लिया। 
विज्ञापन

5 of 7
sushmita sen - फोटो : file photo
बॉलीवुड अभिनेत्री सुष्मिता सेन को भी कई बार पब्लिक प्लेस में सिगरेट पीते हुए स्पॉट किया जा चुका है। फिलहाल सुष्मिता रोहमन शॉल से अफेयर को लेकर इन दिनों चर्चा में बनी हुई हैं। 
विज्ञापन

6 of 7
sumona chakrborty - फोटो : file photo
कॉमेडी किंग कपिल शर्मा के 'द कपिल शर्मा शो' में नजर आने वाली सुमोना चक्रवर्ती किसी पहचान की मोहताज नहीं। टीवी इंडस्ट्री में बड़ा नाम बन चुकीं इस एक्ट्रेस को भी कई बार खुलेआम सिगरेट पीते देखा गया। यहां तक कि शो के सेट से स्मोकिंग करती उनकी तस्वीरें भी वायरल हुई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Sara Khan - फोटो : file photo
टीवी सीरियल 'बिदाई' से फेमस हुई एक्ट्रेस सारा खान ने कई रियलिटी शो में भाग लिया है। रियलिटी शो बिग बॉस से उनकी लोकप्रियता काफी बढ़ गई थी क्योंकि इसके बाद सारा ने अली मर्चेंट से शादी की और शादी के एक साल बाद तलाक दे दिया। सारा को कई बार सार्वजनिक तौर पर सिगरेट पीते हुए देखा गया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें