फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईशा अंबानी की शादी में ये EX लवर भी आए नजर, पुराने प्यार के सामने आने से बचते रहे सेलिब्रेटी

Fri, 14 Dec 2018 07:00 PM IST
विजय जैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
bollywood celebrities - फोटो : amar ujala
उद्योगपति मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी की शादी पीरामल ग्रुप के मालिक अजय पीरामल के बेटे आनंद पीरामल से शादी हो गई है। ईशा और आनंद ने 12 दिसबंर को अंबानी के घर एंटीलिया में शादी की। इस दौरान फिल्म इंडस्ट्री के तमाम बड़े सितारे नजर आए। इन सितारों के बीच बॉलीवुड के खूबसूरत कपल भी दिखाई दिए, जिनकी खूबसूरती ने अंबानी परिवार की शादी में चार-चांद लगाए। इस बीच कुछ ऐसे कपल भी रहे, जो एक-दूसरे से नजरें बचाते दिखे। जी हां हम बात कर रहे ईशा आंबानी की शादी में बॉलीवुड के ऐसे एक्स कपल्स की जो अपने अफेयर की वजह से काफी सुर्खियों में रहे, लेकिन इस पार्टी में एक-दूसरे से मुंह छिपाते दिखे। एक नजर उन्हीं कपल पर। 
विज्ञापन

2 of 6
aishwarya rai bachchan and salman khan - फोटो : india today
सलमान खान- ऐश्वर्या राय बच्चन
बच्चन परिवार की बहू बन चुकीं ऐश्वर्या राय बच्चन और बॉलीवुड के दबंग खान यानी सलमान खान की प्रेम कहानी की चर्चा कई बार सुनने को मिली थी। फिल्म 'हम दिल दे चुके सनम' के समय सलमान और ऐश्वर्या राय की प्रेम कहानी ने काफी सुर्खियां बटोरी थीं। अब ऐश्वर्या राय और सलमान खान ईशा अंबानी की शादी में एक-दूसरे से नजर बचाते दिखे। 
विज्ञापन

3 of 6
karishma kapoor and abhishek bachchan - फोटो : india today
अभिषेक बच्चन-करिश्मा कपूर
शादी से पहले अभिषेक बच्चन और अभिनेत्री करिश्मा कपूर की प्रेम कहानी भी सुनने को मिल चुकी है। फिल्म 'हां मैंने भी प्यार किया है' के दौरान इन दोनों के बीच प्रेम संबंध की खूब खबरें सुनने को मिली थीं। 12 दिसंबर को यह दोनों ईशा अंबानी की शादी में एक-दूसरे से सामने आने से बचते दिखे।

4 of 6
shahid kapoor and vidya balan - फोटो : india today
विद्या बालन-शाहिद कपूर
फिल्म 'किस्मत कनेक्शन' के दौरान अभिनेत्री विद्या बालन और शाहिद कपूर के अफेयर की काफी खबरें सुनने को मिली थी। ईशा अंबानी पार्टी में यह दोनों सितारे पार्टी में एक-दूसरे ने नजर बचाते दिखे।
 
विज्ञापन

5 of 6
shahid kapoor and kareena kapoor - फोटो : india today
शाहिद कपूर-करीना कपूर
भले ही बॉलीवुड की बेबो यानी करीना कपूर ने अभिनेता सैफ अली खान से शादी कर ली हो, लेकिन शादी से पहले उनकी भी प्रेम कहानी की काफी चर्चा हो चुकी है। करीना कपूर और शाहिद कपूर की प्रेम कहानी फिल्म इंडस्ट्री में सर्खियों में रह चुकी है। फिल्म 'जब वी मेट' के दौरान इन दोनों के बीच के प्रेम संबंध सुनने को मिले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Shah rukh Khan and priyanka chopra - फोटो : social media
प्रियंका चोपड़ा-शाहरुख खान 
अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने अब भले ही अमेरिकन सिंगर निक जोनस से शादी कर ली हो, लेकिन फिल्म डॉन के दौरान प्रियंका चोपड़ा और शाहरुख खान के बीच अफेयर की खबरें सुनने को मिली थीं। उस समय इन दोनों को कई इवेंट में देखा जाता था। ईशा अंबानी की शादी में यह दोनों सितारें एक-दूसरे से मुंह छिपाते दिखे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें