होली का रंग बॉलीवुड सितारों पर भी चढ़ा दिखा। 'देसी गर्ल' प्रियंका चोपड़ा से लेकर करीना कपूर तक होली के रंग में रंगे नजर आए। सोशल मीडिया पर इनकी तस्वीरें वायरल हो रही हैं। आगे की स्लाइड में देखिए बॉलीवुड सितारों ने कैसे मनाई होली।
विज्ञापन
2 of 5
प्रियंका, निक
- फोटो : सोशल मीडिया
पति निक जोनस के साथ प्रियंका चोपड़ा ने होली भारत में ही सेलिब्रेट की। इस बार की होली निक को हमेशा याद रहेगी। देसी अंदाज मेें निक ने खूब एंजॉय भी किया। निक और प्रियंका के होली सेलिब्रेशन की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। होली के दिन दोनों पुणे के एक फार्महाउस में थे।
विज्ञापन
3 of 5
निक जोनस, प्रियंका चोपड़ा
- फोटो : सोशल मीडिया
प्रियंका और निक के साथ कुछ बच्चे भी हैं जो पानी से भरी बाल्टी दोनों पर फेंक रहे हैं। हालांकि प्रियंका पहले रंग से बचती दिखीं लेकिन बाद में वो भी उन्हीं के रंगों में रंग गईं। इससे पहले अंबानी के घर हुई होली पार्टी में भी ये कपल मौजूद रहा।
4 of 5
कार्तिक आर्यन
- फोटो : सोशल मीडिया
होली के मौके पर कार्तिक आर्यन ने अपने कॉलेेज के दिनों को याद किया और हॉस्टल की एक तस्वीर शेयर की, जिसमें वो बेहद दुबले पतले नजर आ रहे हैं। कार्तिक शर्ट उतारकर जमकर होली खेलते दिखे। यही नहीं तस्वीर में उन्हें पहचान पाना भी मुश्किल है। कार्तिक ने कैप्शन में लिखा- 'बुरा ना मानो होली है। हमेशा एक शर्मीला लड़का रहा। और यहां अनीस सर होली नहीं खेलने दे रहे हैं। हॉस्टल की होली।' बता दें कि कार्तिक इन दिनों फिल्म 'भूलभूलैया 2' की शूटिंग में व्यस्त हैं। इसे अनीस बज्मी निर्देशित कर रहे हैं।
अभिनेत्री करीना कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर ये तस्वीर शेयर की। करीना के गाल पर हल्का सा गुलाबी रंग लगा हुआ है। उन्होंने कैप्शन में लिखा- 'मुझे लगता है कि गुलाबी मेरा रंग है।'