फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब पर्दे पर वर्दी पहनकर इन अभिनेत्रियों ने जीता दर्शकों का दिल, सिनेमाहॉल में खूब बजीं तालियां

Sat, 08 Aug 2020 06:08 PM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
प्रियंका चोपड़ा, करीना कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
पुलिस की वर्दी में आमतौर पर अभिनेता ही दिखते हैं। ऐसे में जब भी वो पर्दे पर आए सिनेमाहाल में खूब तालियां बजीं। हालांकि बॉलीवुड अभिनेत्रियां इस मामले में पीछे नहीं हैं। ऐसी कई अभिनेत्रियां हैं जिन पर पुलिस की वर्दी खूब जची और फिल्म भी सुपरहिट हुई। इस पैकेज में कुछ ऐसी ही अभिनेत्रियों की बात करेंगे। 
विज्ञापन

2 of 6
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड ही नहीं हॉलीवुड में भी अपना परचम लहरा  चुकीं प्रियंका चोपड़ा इंडस्ट्री की महंगी अभिनेत्रियों में से एक हैं। प्रियंका ने फिल्म 'गंगाजल 2' में पुलिस इंस्पेक्टर का रोल निभाया था। फिल्म में उनके अभिनय की सभी ने तारीफ की थी। इसका निर्देशन प्रकाश झा ने किया था।
विज्ञापन

3 of 6
करीना कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
करीना कपूर पिछले 20 साल से इंडस्ट्री में सक्रिय हैं। इस दौरान उन्होंने कई अलग अलग तरह के किरदार निभाए। फिल्म 'चमेली'' में सेक्स वर्कर, 'जब वी मेट' में गीत का यादगार किरदार और 'थ्री इडियट्स' में बेबो एक डॉक्टर का रोल करती नजर आईं। करीना पहली बार फिल्म 'अंग्रेजी मीडियम' में एक पुलिस के किरदार में दिखीं। फिल्म में इरफान खान, दीपक डोबरियाल और राधिका मदान मुख्य रोल में थे। 'अंग्रेजी मीडियम' इरफान खान की आखिरी फिल्म थी।

4 of 6
फिल्म उरी में कीर्ति कुल्हारी - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेत्री कीर्ति कुल्हारी के लिए फिल्म 'पिंक' मील का पत्थर साबित हुई। कीर्ति फिल्म 'उरी द सर्जिकल स्ट्राइक' में एक एयरफोर्स अधिकारी के रोल में थीं। फिल्म में उन्होंने फ्लाइट लेफ्टिनेंट सीरत कौर का किरदार निभाया। जो सर्जिकल स्ट्राइक करने वाले आर्मी जवानों को दिल्ली सुरक्षित लाती हैं। 
विज्ञापन

5 of 6
तब्बू - फोटो : सोशल मीडिया
तब्बू फिल्म 'दृश्यम' मे एक पुलिस अफसर के किरदार में नजर आईं। अपने अभिनय से एक बार फिर तब्बू सभी का दिल जीतने में कामयाब रहीं। फिल्म 'दृश्यम' साल 2013 में रिलीज हुई मलयालम फिल्म का रीमेक है। फिल्म में अजय देवगन और श्रेया सरन भी अहम भूमिका में थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
रानी मुखर्जी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फिल्म 'मर्दानी' में रानी मुखर्जी ने एक दबंग पुलिस वाली का किरदार निभाया है। इसके सीक्वल में भी रानी मुखर्जी ने अपने अभिनय का दम दिखाया। दोनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थीं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें