फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Priyanka Chopra: बाथरूम में अनोखे अंदाज में दिखीं प्रियंका चोपड़ा, जानें वायरल वीडियो से 26 अगस्त का कनेक्शन

Tue, 16 Aug 2022 05:41 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : social media
बॉलीवुड से निकल कर दुनियाभर में अपने नाम का सिक्का जम चुकी देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा किसी ने किसी वजह से लोगों की चर्चा का विषय बनी रहती हैं। उनकी हर छोटी से छोटी बात वायरल हो जाती है। उनकी बेटी मालती मैरी चोपड़ा की तस्वीरों से लेकर उनकी फिल्मों तक के लिए वह हर दिन सुर्खियों में छाई रहती हैं। अपने फैंस के साथ अक्सर अपनी तस्वीरें साझा करने वाली प्रियंका ने हाल ही में एक ऐसा वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड किया है, जिसे देख फैंस असमंजस में पड़ गए हैं। बाथरूम से प्रियंका चोपड़ा ने एक वीडियो साझा किया है, जिसमें वह कुछ एलान करने की तरफ इशारा कर रही हैं। यह वीडियो तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रहा है।  
विज्ञापन

2 of 4
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : Instagram
देसी गर्ल प्रियंका ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर अपने फैंस के साथ एक शॉकिंग वीडियो साझा किया है। अभिनेत्री ने अपने बाथरूम से एक वीडियो शेयर किया, जिसमें दिखता उनका अंदाज धड़ल्ले से वायरल हो रहा है। इतना ही नहीं प्रियंका का यह वीडियो हर किसी की धड़कनों को बढ़ा रहा है क्योंकि प्रियंका ने इसके जरिए फैंस के साथ एक सीक्रेट मैसेज शेयर किया है। साझा की गई इस वीडियो में प्रियंका मिरर के सामने खड़ी होकर मुस्कुराते हुए '26 अगस्त 2022' लिख रही हैं। अपनी पोस्ट साझा करते हुए उन्होंने लिखा,'मिरर मिरर ऑन द वॉल...आई कांट वेट टू रिवील इट ऑल। बने रहिए मेरे साथ।' वीडियो देखकर साफ पता लग रहा है कि प्रियंका आने वाली 26 तारीख में अपने फैंस के साथ कुछ बड़ा साझा करने वाली हैं। 
विज्ञापन

3 of 4
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : Instagram
प्रियंका द्वारा साझा की गई इस वीडियो पर फैंस लगातार कमेंट कर रहे हैं। इतना ही नहीं उनके फैंस तरह-तरह के कयास भी लगा रहे हैं कि अभिनेत्री क्या खुलासा करने वाली हैं। इसके साथ ही कई प्रशंसक हमेशा की तरह अभिनेत्री की खूबसूरती से लेकर उनकी स्टाइलिंग की तारीफ करते दिखाई दिए।  
विज्ञापन

4 of 4
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया
प्रियंका चोपड़ा ने पिछले दिनों अपनी बेटी का चेहरा पहली बार दुनिया को उसकी तस्वीर साझा कर दिखाया था। एक्ट्रेस ने रक्षाबंधन के मौके पर फैंस के साथ बेटी की एक तस्वीर साझा की थी, जिसमें उसका आधा चेहरा ही नजर आ रहा है। ये तो बात हुई निजी जीवन की अगर बात करें वर्क फ्रंट की तो अभिनेत्री के पास ढेरों प्रोजेक्ट्स हैं। वह जल्द ही बॉलीवुड फिल्म 'जी ले जरा' में काम करती नजर आएंगी। इसके साथ ही उनके पास हॉलीवुड की फिल्म ‘एंडिंग थिंग्स’और वेब सीरीज 'सिटाडेल' भी है।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें