फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निक को जयमाल पहनाते वक्त रो पड़ी थीं प्रियंका चोपड़ा, रिश्तेदारों ने शादी को लेकर किए कई और खुलासे

Mon, 03 Dec 2018 01:08 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
priyanka chopra - फोटो : instagram
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने 2 दिसंबर को जोधपुर के उमेद भवन में सात फेरे लिए । इस रॉयल वेडिंग में प्रियंका और निक के करीबी रिश्तेदार और दोस्त मौजूद थे । इससे पहले प्रियंका ने 1 दिसंबर को निक के साथ क्रिश्चियन रीति से शादी की थी । शादी को प्राइवेट रखा गया और इस बात पर पूरा ध्यान दिया गया कि एक भी फोटो लीक ना हो पाए । 
विज्ञापन

2 of 5
priyanka nick - फोटो : instagram
प्रियंका की मेहंदी, हल्दी और संगीत की तस्वीरें सामने आ चुकी हैं । फैंस को शादी की तस्वीरों का बेसब्री से इंतजार है । इससे पहले हम आपको शादी को लेकर कुछ अपडेट दे देते हैं । शादी की एक धुंधली सी तस्वीर हाथ लगी है । जिसमें प्रियंका दुल्हन के जोड़े में नजर आ रही हैं ।
 
विज्ञापन

3 of 5
priyanka nick - फोटो : instagram
प्रियंका ने अपनी शादी के लिए रेड कलर का लहंगा चुना । प्रियंका के साथ उनकी बहन परिणीति चोपड़ा और जेठानी सोफी टर्नर भी नजर आ रही हैं । वहीं हिंदू रीति से होने वाली शादी के लिए निक ने शेरवानी पहनी और वो घोड़े पर चढ़कर अपनी दुल्हन के पास पहुंचे । मंडप को 40 फीट की ऊंचाई पर बनाया गया था । 
 

4 of 5
priyanka chopra - फोटो : instagram
उमेद भवन के बरदारी लॉन में सारी रस्में हुईं । शहरा बांधे निक, प्रियंका के पास पहुंचे । दोनों ने एक-दूसरे को मंडप में देखा । मेहमानों ने खुलासा किया है कि जयमाल के वक्त प्रियंका रोने लगी थीं । इसके अलावा जब प्रियंका ने निक के साथ क्रिश्चियन वेडिंग की तो मधु चोपड़ा के स्पीच के दौरान भी रो पड़ी थीं । 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
priyanka chopra - फोटो : instagram
प्रियंका अपनी शादी के दौरान पिता को याद कर कई बार रोईं । बता दें कि प्रियंका का कन्यादान परिणीति के पैरेंट्स ने किया । परिणीति के पैरेंट्स ने कहा, 'ये एक बहुत रॉयल शादी थी । जोधपुर में लोगों ने बहुत सम्मान दिया । लोगों का बहुत प्यार मिला । शादी बेहद शानदार थी ।'
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें