हिंदी सिनेमा में किसी बड़े सितारे की फिल्मों में मौका पाने के लिए हाल के दिनों तक तमाम अभिनेत्रियां ना जाने कौन कौन से जतन करती रही हैं। एक मशहूर सितारे की गाड़ी अक्सर तड़के चार बजे एक मशहूर हीरोइन की बहुमंजिला इमारत के पास दिखने का किस्सा हो, एकता कपूर की पार्टी से लापता हो बांद्रा में एक बड़े सितारे के घर आधी रात के बाद एक हीरोइन के पहुंच जाने का किस्सा हो या फिर सेलेब्रिटी क्रिकेट लीग के दौरान दुबई के एक होटल में इसी सुपरसितारे से मिलने के लिए चक्कर काटते रहने वाली हीरोइन का किस्सा। ये सारे जतन इसीलिए कि बस एक बड़े बजट की फिल्म में बड़े स्टार के साथ एंट्री हो जाए। लेकिन, अब दीपिका पादुकोण से लेकर कंगना रनौत, तापसी पन्नू, भूमि पेडनेकर तक सभी अपनी फिल्में खुद तय कर रहे हैं।