अक्सर आपने लोगों से कहते सुना होगा कि 'प्यार की कोई उम्र नहीं होती'। ऐसा लगता है इस मुहावरे को बॉलीवुड के स्टार्स ने कुछ इस तरह दिल से लगाया कि निजी जिंदगी का हिस्सा ही बन गया। वैसे तो आए दिन बॉलीवुड में स्टार्स के अफेयर, ब्रेकअप और शादी की खबरें लाइमलाइट में रहती हैं। इन दिनों बॉलीवुड में सुगबुगाहट है उन रिश्तों की जो उम्र का फासला अधिक होने की वजह से सुर्खियां बटोर रहे हैं। तो चलिए आज आपको बॉलीवुड की उन 3 जोड़ियों के बारे में बताते हैं जिनके अफेयर की खबरें इस वजह से चर्चा में है क्योंकि लड़कियां उम्र में लड़कों से ज्यादा बड़ी हैं।