प्रियंका चोपड़ा अपना ज्यादा से ज्यादा समय पति निक जोनस के साथ बिताने की कोशिश करती हैं । दोनों को अक्सर किसी ना किसी ईवेंट या डेट पर जाते देखा जाता है । हाल ही में प्रियंका और निक का एक वीडियो सामने आया है । इसमें प्रियंका, जोनस ब्रदर का गाना 'सकर' गाती नजर आ रही हैं ।
विज्ञापन
2 of 5
Priyanka Chopra
- फोटो : instagram
ये कराओके नाइट का वीडियो है । वीडियो में प्रियंका, निक के साथ झूमती दिख रही हैं । प्रियंका ने ब्लैक एंड व्हाइट कलर का वन पीस पहना है । प्रियंका और निक का ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है । इस वीडियो को प्रियंका के फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं ।
विज्ञापन
3 of 5
priyanka chopra
- फोटो : social media
कुछ ने प्रियंका और निक की ड्रेस को लेकर उन्हें ट्रोल करने की कोशिश भी की । प्रियंका को अब ट्रोलर्स की बातों से कोई फर्क नहीं पड़ता । वो बस अपनी लाइफ को एंज्वॉय कर रही हैं । बता दें कि निक और प्रियंका पिछले दिनों इटली में थे । यहां से भी दोनों का एक वीडियो सामने आया था जिसमें दोनों पास्ता बनाते हुए नजर आ रहे थे ।
4 of 5
priyanka chopra
- फोटो : social media
इस वीडियो को निक ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया था। इसमें वो प्रियंका के साथ कुकिंग करते दिख रहे हैं। इस वीडियो में उनके साथ शेफ भी नजर आ रहा है जो खाना बनाने में उनकी मदद कर रहा है, इसमें प्रियंका को पास्ता बनाते देखा जा सकता है। इस पोस्ट के साथ निक ने लिखा, 'Date night cooking extravaganza.'
इसके अलावा एक वीडियाे में प्रियंका-निक ढलते सूरज के बीच डांस करते नजर आए थे । दोनों ने अपना इटली ट्रिप खूब एंज्वॉय किया । निक के इस वीडियो को लाखों लोगों ने देखा और पसंद किया । एक फैन ने लिखा, 'इसे देखने के बाद मेरी आंखों में आंसू आ गए ।' बता दें कि प्रियंका ने कुछ समय पहले ही अपनी फिल्म 'द स्काई इज पिंक' की शूटिंग खत्म की है।