प्रियंका चोपड़ा आज अपना 37वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं । बॉलीवुड की देसी गर्ल से लेकर जोनस परिवार की बहू तक, प्रियंका ने अपनी जिंदगी के हर किरदार को बखूबी निभाया है । प्रियंका भारत में कई लड़कियों के लिए एक आइकन हैं । प्रियंका अब अपने करियर के साथ शादीशुदा जिंदगी भी एंज्वॉय कर रही हैं ।
विज्ञापन
2 of 9
priyanka chopra
- फोटो : Instagram
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं । आज प्रियंका के बर्थडे पर हम आपको उनकी सक्सेस स्टोरी बताते हैं । यूपी के रायबरेली की रहने वाली प्रियंका चोपड़ा ने साल 2000 में मिस वर्ल्ड कॉम्पटीशन जीता था । कुछ सालों में ही प्रियंका ने खुद को बॉलीवुड की टॉप हीरोइन की लिस्ट में शुमार कर लिया ।
विज्ञापन
3 of 9
priyanka chopra
- फोटो : Instagram
उस समय बॉलीवुड में बाहर के लोगों की एंट्री नहीं होती थी । फिर भी प्रियंका ने अपने टैलेंट से खुद को साबित किया । प्रियंका फॉरेन ब्रांड की एंबेसडर बनीं । अब प्रियंका की कुल संपत्ति 1 अरब 92 करोड़ रुपए है । आइए जानते हैं कि प्रियंका के पास कितने घर और कितनी कारें हैं ।
4 of 9
priyanka chopra
- फोटो : Instagram
प्रियंका मुंबई में कई फ्लैट्स की मालकिन हैं । वर्सोवा में एक बिल्डिंग में प्रियंका के तीन बड़े फ्लैट हैं। साथ ही न्यूयॉर्क में उनका पेंट हाउस है । जिसकी कीमत 30 करोड़ रुपए है । इसके अलावा उनके पास मुंबई और गोवा में जमीन भी है । खबरों की मानें तो बागा बीच पर भी उनका एक बंगला है जो 20 करोड़ रुपए का है ।
विज्ञापन
5 of 9
Priyanka Chopra
- फोटो : Amar Ujala
साल 2014 में प्रियंका यारी रोड पर एक बंगला खरीदना चाहती थीं जिसका नाम दरिया महल है । खबराें की मानें तो प्रियंका इसके लिए 100 करोड़ रुपए चुकाने को तैयार थीं लेकिन ये डील नहीं हो पाई । इसके अलावा प्रियंका और निक ने Beverley Hills पर एक घर खरीदा है जिसकी कीमत 44 करोड़ रुपए है ।
विज्ञापन
6 of 9
priyanka chopra
- फोटो : instagram
प्रियंका डेटिंग ऐप बंबल की इंनवेस्टर हैं । साथ ही वो एक प्रोडक्शन कंपनी भी चलाती हैं । उनकी प्रोडक्शन कंपनी का नाम पर्पल पेबल है । इस प्रोडक्शन के अंतर्गत मराठी फिल्म 'वेंटिलेटर' बनी है जो सुपरहिट हुई थी । प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड की उन चुनींदा एक्ट्रेस में से हैं जिनके पास Rolls Royce Ghost कार है । इस कार की कीमत 5 करोड़ रुपए है।
विज्ञापन
7 of 9
priyanka chopra
- फोटो : twitter
प्रियंका की ये कार मुंबई के घर पर खड़ी है । इसके अलावा प्रियंका के पास BMW 5 series, BMW 7 series, Audi Q7, Porsche Cayenne और दो मर्सडीज कारें हैं । हाल ही में प्रियंका और निक ने Mercedes S 650 Maybach खरीदी थी । जिसकी तस्वीरें भी सामने आई थीं ।
8 of 9
priyanka chopra
कार के अलावा प्रियंका को बाइक का भी शौक है । साल 2015 में प्रियंका ने पिंक कलर की हार्ले डेविडसन बाइक खरीदी थी । वैलेंटाइन डे पर ये बाइक उन्होंने खुद को गिफ्ट की थी । प्रियंका के वॉर्डरोब की बात करें तो उनके पास सबसे सस्ते कपड़े 30 हजार से 50 हजार के बीच हैं । प्रियंका को महंगे बैग का शौक है ।
प्रियंका के पास Bottega Veneta, Tod's और Fendi ब्रांड के 4 लाख रुपए तक के बैग हैं। प्रियंका ने अपनी मेहनत से खूब नाम और शोहरत दोनों कमाए । पिछले दिनों ही प्रियंका ने अपनी बॉलीवुड फिल्म 'द पिंक इज स्काई' की शूटिंग पूरी की है । इस फिल्म को सोनाली बोस ने डायरेक्ट किया है । फिल्म में प्रियंका के साथ फरहान अख्तर नजर आएंगे ।