फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'भारत' छोड़कर अपना बड़ा नुकसान कर बैठीं प्रियंका चोपड़ा, टूटा सबका भरोसा

Thu, 09 Aug 2018 10:27 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Priyanka Chopra
क्या प्रियंका चोपड़ा ने हॉलीवुड के मोह में जल्दबाजी दिखाते हुए अपना नुकसान कर लिया है, जानकार यही मान रहे हैं। प्रियंका ने हाल में सलमान खान की 'भारत' हॉलीवुड फिल्म 'काऊबॉय निंजा वाइकिंग' के लिए छोड़ दी थी। फिल्म में हॉलीवुड स्टार स्क्रिप्ट पैट उनके अपोजिट थे। परंतु अब इसके निर्माताओं ने फिल्म को अनिश्चित काल के लिए आगे बढ़ा दिया है। 
 
विज्ञापन

2 of 5
priyanka and chris pratt
प्रियंका के लिए यह बड़ा झटका है। 'भारत' को अचानक छोड़ने के बाद निर्माता-निर्देशकों में यह संदेश गया है कि प्रियंका बॉलीवुड को गंभीरता से नहीं ले रहीं और उन्हें किसी फिल्म के लिए साइन करना खतरे से खाली नहीं। उन्हें फिल्म के बाद किसी हॉलीवुड फिल्म का ऑफर मिला तो वह छोड़ कर जा सकती हैं। ऐसे में अब यह संभावना बहुत कम हो गई है कि कोई निर्माता-निर्देशक प्रियंका को अपनी फिल्म ऑफर करे।
 
विज्ञापन

3 of 5
priyanka and madhu chopra
'काऊबॉय निंजा वाइकिंग' की शूटिंग स्थगित होने के बाद इस बीच प्रियंका अपनी मां से मिलने गईं। मां से मिलने के बाद प्रियंका चोपड़ा काफी भावुक हो गई और सोशल मीडिया पर अपने दिल का हाल शब्दों से अपने फैंस को समझाने की कोशिश की। प्रियंका ने ट्वीट किया - 'मां के साथ कल रात रही। बहुत भावुक हो गई। सब कुछ याद आ गया। फिर चाहे सफलता हो या दिल टूटने वाला पल। उन्होंने सब कुछ बहुत संभालकर रखा है। यूं कहूं हमारे परिवार का म्यूजियम। मैं आपसे बहुत प्यार करती हूं मां। शुक्रिया सभी चीजों को इस तरह से संजो कर रखने के लिए।' 




 

4 of 5
priyanka chopra
आपको बता दें, प्रियंका चोपड़ा अपने पिता अशोक चोपड़ा के दिल के बेहद करीब थी लेकिन उनके निधन के बाद वह पूरी तरह से टूट गई थीं। दुख की घड़ी में प्रियंका ने न केवल अपने आप को संभाला बल्कि मां को भी। प्रियंका हाल ही में अपनी मां के साथ तब दिखी थी जब निक को अपनी मां से मिलवाने लाई थीं। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सलमान खान और प्रियंका चोपड़ा
प्रियंका के 'भारत' फिल्म को छोड़ने के बाद प्रियंका की मां मनीष मल्होत्रा के शो में गई थी जहां सलमान के मधु चोपड़ा को इग्नोर करने की खबरें आने लगी थीं। कहा जा रहा था मधु चोपड़ा फैशन डिजाइनर मनीष को बधाई देने के लिए बैक स्टेज गई थीं लेकिन सलमान ने उन्हें देखते ही इग्नोर कर दिया। हालांकि बाद में जब मधु चोपड़ा से मीडिया ने सवाल किए तो उन्होंने कुछ भी साफ साफ कहने से इंकार कर दिया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें