प्रियंका चोपड़ा
- फोटो : सोशल मीडिया
प्रियंका ने बताया कि 'मैं डॉक्टर के पास गई थी, जिसके लिए मेरे परिवार के लोगों ने सुझाव दिया था। उन्हें मेरी नाक की नेजल केविटी में पॉलिप मिला, जिसे हटाना था। यह सिर्फ सर्जरी से ही हट सकता था। वैसे तो यह एक साधारण बात थी लेकिन मेरे साथ ऐसा नहीं हुआ। पॉलिप के लिए मैं सर्जरी कराने गई तो डॉक्टर से गलती से मेरी नाक की ब्राइड हट गई, जिसकी वजह से नाक का ब्रिज डैमेज हो गया। जब पट्टियां हटीं तो मैंने अपनी नाक देखी और उस समय मैं और मेरी मां, हम दोनों ही डर गए थे। मेरी असली नाक पूरी तरह से जा चुकी थी।'