प्रियंका चोपड़ा
- फोटो : सोशल मीडिया
प्रियंका ने जो वीडियो शेयर किया है उसमें उनकी मां मधु चोपड़ा और सास डेनिस जोनस (Denise Jonas) हैं। वीडियो के साथ प्रियंका कहती हैं कि 'आज का दिन उनके लिए है जिन्होंने आपको प्यार किया, क्या सही है क्या गलत है ये सिखाया, घावों पर मरहम लगाया, दिल टूटने के बाद गले से लगा लिया, स्कूल प्ले के दौरान आगे की पंक्ति में जो बैठती थीं, पिछले सालों की तुलना में इस बार मदर्स डे बहुत भावुक कर रहा है। अपने प्रियजनों से दूर उनकी यादों को अपने पास रखती हूं।'