बॉलीवुड के बाद हॉलीवुड में जलवा बिखेर रही प्रियंका चोपड़ा आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। बॉलीवुड में प्रियंका ने कई यादगार फिल्में दी और बाद में हॉलीवुड का रुख कर लिया। आज प्रियंका चोपड़ा की सिगरेट पीते हुए तस्वीरें सामने आईं हैं। तस्वीरों को देखने के बाद से ही सोशल मीडिया पर उन्हें उनके दोहरे रवैये के लिए ट्रोल किया जा रहा है। खैर ये पहली बार नहीं है जब प्रियंका को किसी कारण वश ट्रोल किया गया हो। इससे पहले भी वह ट्रोल होती रही हैं। जानिए कब किस वजह से प्रियंका यूजर्स के निशाने पर आईं।
विज्ञापन
2 of 7
Priyanka Nick wedding
- फोटो : Instagram
शादी पर की गई आतिशबाजी को लेकर हुईं ट्रोल
पिछले साल 1 दिसबंर को क्रिश्चन रीति-रिवाज से हुई प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी के बाद जमकर आतिशबाजी की गई थी। प्रियंका चोपड़ा पटाखों के इस्तेमाल पर रोक के लिए हमेशा से जनता से अपील करती रही हैं। उनका मानना है कि पटाखों के इस्तेमाल से निकलने वाला धुआं अस्थमा के मरीजों पर बहुत बुरा असर छोड़ता है। ऐसे में अपनी शादी में जश्न मनाने के लिए आतिशबाजी करवाना फैंस को ठीक नहीं लगा और फैंस ने उन्हें जमकर ट्रोल किया। यूजर्स ने उनके पुराने ट्वीट शेयर करने शुरू कर दिए।
विज्ञापन
3 of 7
priyanka nick
- फोटो : social media
शादी में हाथी-घोड़ों के इस्तेमाल करने पर लगाई गई क्लास
जानवरों की देखभाल करने वाले संगठन पेटा ने प्रियंका-निक को शादी में हाथी-घोड़ों के इस्तेमाल करने पर जमकर लताड़ लगाई थी। इसके बाद ट्विटर पर उन्हें खूब ट्रोल किया गया।
4 of 7
Met Gala में प्रियंका चोपड़ा
Met Gala 2019 में हुई जमकर ट्रोल
Met Gala 2019 में प्रियंका चोपड़ा अपने स्टनिंग लुक के साथ पिंक कारपेट पर शिरकत करने जब प्रियंका पहुंचीं तो भारत में मौजूद प्रियंका के फैंस उनके लुक से हैरान रह गए। प्रियंका का लिबास लोगों का ध्यान खींच रहा था। लोग उनके लुक का मजाक उड़ा रहे थे। प्रियंका के लुक पर यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- भूत पिशाच निकट नहीं आवै, महावीर जब नाम सुनावें।
विज्ञापन
5 of 7
प्रियंका चोपड़ा
- फोटो : social media
बॉलीवुड फिल्मों पर विवादित बयान
प्रियंका का एक ऐसा वीडियो सामने आया था। वीडियो में प्रियंका 68वें एमी अवार्ड्स के दौरान जर्नलिस्ट से बात कर रही थीं। यहां वो हिंदी फिल्मों का मजाक उड़ाती नजर आईं। वीडियो में प्रियंका कहती हैं कि Indian Films is all about hips and ***। प्रियंका के इस वीडियो पर उन्हें ट्रोल किया गया। ट्रोलर्स इसे प्रियंका की शर्मनाक हरकत बता रहे थे। कुछ यूजर्स कह रहे हैं कि शायद प्रियंका भूल चुकी हैं कि वो बॉलीवुड से ही फेमस हुई हैं।
विज्ञापन
6 of 7
priyanka chopra
- फोटो : Twitter
PM के सामने छोटी ड्रेस पहन पहुंची थीं प्रियंका
कुछ समय पहले बर्लिन में प्रियंका चोपड़ा की मुलाकात प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से हुई थी। प्रियंका पीएम मोदी से मिलने जब पहुंची थीं तो नी लेंथ ड्रेस पहन कर जा पहुंची थीं। इसके बाद वह सोशल मीडिया में खूब ट्रोल हुई थीं। लोगों ने प्रियंका को ये तक कह दिया था कि उन्हें पीएम के सामने किस तरह के कपड़े पहन के जाना चाहिए ये सीखने की जरूरत है।
जब सिक्किम पर बयान देकर लोगों के निशाने पर आईं प्रियंका
पिछले साल प्रियंका चोपड़ा सिक्किम को लेकर अपने बयान के कारण विवादों से में घिर गई थीं। प्रियंका ने टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में एक इंटरव्यू के दौरान भारत के सिक्किम को उग्रवाद से परेशान राज्य बताया था। प्रियंका के इस बयान के बाद सोशल साइट पर लोगों ने प्रियंका को घेरते हुए कहा कि सिक्किम भारत का सबसे शांतिपूर्ण राज्य है।