फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस वजह से प्रियंका चोपड़ा को हंसने पर पड़ा था थप्पड़, एक्ट्रेस ने खुद किया था खुलासा

Thu, 13 Jun 2019 08:41 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Priyanka Chopra - फोटो : social media
प्रियंका चोपड़ा दुनियाभर में अपने हुनरा का लोहा मनवा चुकी हैं। कभी वह अपनी फिल्मों की वजह से खबरों में रहती हैं तो कभी अपने पति निक जोनस को लेकर। इन दिनों प्रियंका भारत में हैं। हाल ही में अपनी अपकमिंग फिल्म 'द स्काई इज पिंक' की शूटिंग खत्म की। प्रियंका की जिंदगी के कई ऐसे जिन्हें याद कर वह अक्सर हंसती हैं। ऐसा ही एक किस्सा उन्होंन द कपिल शर्मा शो में शेयर किया था।
विज्ञापन

2 of 5
Priyanka Chopra - फोटो : social media
साल 2017 में प्रियंका चोपड़ा कपिल शर्मा के शो में पहुंची थीं। इस दौरान उन्होंने खूब मस्ती की थी। तब प्रियंका ने अपने बचपन का एक किस्सा शेयर किया था। प्रियंका ने बताया था कि उन्हें बंदरिया ने थप्पड़ मारा था।
विज्ञापन

3 of 5
Priyanka Chopra - फोटो : social media
प्रियंका ने बताया था, 'मैं लखनऊ में तीसरी क्लास में थी और हमारे स्कूल के पास एक पेड़ था जहां बहुत सारे बंदर आया करते थे। तो एक बंदरिया ऊपर खड़े होकर पता नहीं, अपने आप को साफ कर रही थी तो मुझे ये बहुत फनी लगा। मैं खड़े होकर हंस रही थी उसके ऊपर जोर जोर से।'

4 of 5
priyanka chopra - फोटो : instagram
'मैं बंदरिया को देखकर हंस रही थी और कह रही थी कि हाहहाह देखो कैसे अपने आप को साफ कर रही है। वो नीचे आई, उसने मुझे देखा...मुझे थप्पड़ मारा और ऊपर चली गई। मुझे एक बंदरिया से थप्पड़ पड़ा।' 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Priyanka Chopra - फोटो : social media
हाल ही में खबर आई कि यूनिसेफ की गुडविल एंबेसडर प्रियंका चोपड़ा को न्यूयॉर्क के प्रतिष्ठित समारोह यूनिसेफ स्नो फ्लेक बॉल में सम्मानित किया जाएगा। यूनिसेफ यूएसएस ने ट्विटर पर यह जानकारी देते हुए बताया कि प्रियंका को डैनी काये ह्यूमैनिटेरियन अवॉर्ड दिया जाएगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें