फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पताल में भर्ती हैं प्रियंका चोपड़ा की होने वाली भाभी, शादी से पहले बिगड़ी तबीयत

Fri, 26 Apr 2019 10:22 PM IST
अरविंद अरविंद एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
बॉलीवुड - फोटो : instagram

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा इन दिनों भारत में हैं। वह यहां अपने भाई सिद्धार्थ की शादी की तैयारियां करने आई हैं। इस बीच उन्हें बुरी खबर यह मिली कि उनकी होने वाली भाभी इशिता बीमार चल रही हैं और अब अस्पताल में भर्ती हैं। हाल ही में प्रियंका और उनके पूरे परिवार को डिनर पर देखा गया था। अभिनेत्री ने इस डिनर की कुछ खास तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी शेयर की थी। 

LIVE Updates यूपी बोर्ड 10वीं परीक्षा परिणाम और यूपी बोर्ड 12वीं परीक्षा परिणाम सबसे पहले देखने के लिए यहां क्लिक करें

Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
ishita

बीमार होने की जानकारी इशिता ने खुद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर साझा कर दी है। तस्वीर में साफ दिख रहा है कि उनके हाथ में डिप लगी हुई है। इशिता दिल्ली के साकेत में एक बड़े अस्पताल में भर्ती है। तस्वीर शेयर कर इशिता ने लिखा 'सर्जरी से रिकवरी की ओर लेकिन बहुत ही दर्दनाक पर सावधानी बरतते हुए यह अब हो गई।'  

 

विज्ञापन

3 of 5
ishita

बता दें कि बहुत जल्द ही सिद्धार्थ और इशिता की शादी होने वाली है। बीती 27 फरवरी को दोनों की रोका सेरेमनी हुई थी, जिसमें प्रियंका और निक दिखाई दिए थे। इस मौके पर प्रियंका ने होने वाली भाभी और भाई की तस्वीरों को इंस्टाग्राम पर भी शेयर किया था। इन तस्वीरों को शेयर कर एक्ट्रेस ने उन्हें ढेर सारी बधाई दी थी। 

 

4 of 5
Priyanka Chopra Nick Jonas - फोटो : instagram
बता दें कि प्रियंका और निक ने रोका पर इशिता को बेहद खास तोहफा भी दिया था। साथ ही बड़े ही खास अंदाज में उनका अपने परिवार में स्वागत भी किया था। इस बात की जानकारी इशिता की इंस्टाग्राम स्टोरी से मिली थी। उन्होंने प्रियंका और निक की ओर से दिए गए गिफ्ट और बधाई कार्ड को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया। 






View this post on Instagram






 

Lovely memories from our special day ❤️ Will miss you all🤗 See you soon 😘

A post shared by Ishita Kumar (@ishittaakumar) on Mar 1, 2019 at 10:33pm PST

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Priyanka Chopra Vacation in Miami - फोटो : instagram
प्रियंका और निक ने कार्ड में लिखा था- 'प्रिय इशिता परिवार में हम आपका खुशी से स्वागत करते हैं, हम आपको बहुत प्यार करते हैं', वहीं इशिता की दूसरी इंस्टा स्टोरी में एक गिफ्ट की तस्वीर नजर आ रही हैं। इन दोनों तस्वीर में उन्होंने प्रियंका और निक को टैग भी किया हुआ है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें