अपने अभिनय से दुनियाभर में नाम कमाने वाली बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने शनिवार को अपना 38वां जन्मदिन मनाया। इस खास मौके पर उनके फैंस सहित बॉलीवुड और हॉलीवुड के कई सितारों ने बधाई दी, लेकिन प्रियंका चोपड़ा के पति और मशहूर अमेरिकन गायक निक जोनस ने उन्हें बेहद खास अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी है।