फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी के बाद प्रियंका चोपड़ा के हाथ लगी दूसरी बॉलीवुड फिल्म, इस मूवी से किया था किनारा

Sat, 16 Mar 2019 10:12 PM IST
अरविंद अरविंद एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : social media
बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा का सिक्का शादी के बाद भी बरकरार है। हाल ही में उन्होंने एक फिल्म की शूटिंग की खत्म की है और वहीं उनकी झोली में दूसरी फिल्म आ गिरी है। शादी के बाद उनकी यह दूसरी बॉलीवुड फिल्म है। वहीं, शादी के बाद वह अपनी पहली हॉलीवुड फिल्म 'इजिंट इट रोमांटिक?  में नजर आई थीं। अब शादी के बाद वह अपनी पहली बॉलीवुड की भी शूटिंग खत्म कर चुकी हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
Priyanka Chopra - फोटो : file photo
दरअसल, अमेरिका के एक न्यूज पोर्टल के अनुसार प्रियंका ने एक और बॉलीवुड फिल्म साइन की है और जल्द ही इसकी शूटिंग शुरू कर देंगी। साथ ही उनके पास कुछ हॉलीवुड प्रोजेक्ट्स भी हैं। इस हिसाब से प्रियंका के पास इस साल काम की नहीं रहेगी। बता दें कि कुछ समय पहले प्रियंका इस बात का खुलासा एक चैट शो में भी कर चुकी थीं। इस दौरान उनसे पूछा गया था कि वह संजय लीला भंसाली और विशाल भारद्वाज में से किस डायरेक्टर संग काम करना चाहेंगी। वहीं, सुनने में आया कि प्रियंका दोनों डायरेक्टर के संग प्रोजेक्ट्स पर बात कर रही हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
priyanka chopra
फिलहाल उन्होंने एक फिल्म की शूटिंग खत्म की है। प्रियंका ने इस फिल्म से पहले सलमान खान की फिल्म 'भारत' के लिए कुछ शूट किए थे लेकिन शादी के चलते उन्हें यह फिल्म छोड़नी पड़ी। वहीं, प्रियंका की जगह फिल्म 'भारत' में कटरीना कैफ को लिया गया। बता दें कि हाल ही में 'भारत' की शूटिंग खत्म हुई है और यह इस साल ईद के मौके पर रिलीज होगी। 

4 of 5
priyanka chopra - फोटो : file photo
बता दें कि कुछ दिन पहले महिला दिवस के मौके पर प्रियंका चोपड़ा सोहो हाउस पार्टी के लिए गई थीं। इस पार्टी में प्रियंका एक खास ड्रेस में नजर आईं थीं। उन्होंने ब्राउन कलर की बेहद खूबसूरत ड्रेस पहन रखी थी। उन्होंने इस ड्रेस के साथ बूट्स भी पहन रखे थे। साथ ही मैचिंग कलर का एक बैग कैरी किया हुआ था।  लोगों को प्रियंका का वो लुक भी बिल्कुल पसंद नहीं आया। उनके इस लुक को किसी ने कोकाकोला बोला तो किसी ने चिड़िया बताया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
priyanka chopra - फोटो : file photo
बता दें कि बीते वर्ष 2018 में प्रियंका चोपड़ा ने अमेरिकन सिंगर निक जोनस से राजस्थान के जोधपुर में सात फेरे लिए थे। दोनों की शादी क्रिश्चियन रीति-रिवाज से भी हुई थी। शादी के बाद से प्रियंका अपने ससुराल अमेरिका में रह रही हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें