फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Photos of The Day: प्रियंका का बोल्ड लुक और मार्वल में फरहान का फर्स्ट लुक, 10 तस्वीरों में सेलिब्रिटी अपडेट

Wed, 08 Jun 2022 10:51 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 10
आज का सेलिब्रिटी अपडेट - फोटो : insta
बॉलीवुड के सितारें कभी किसी इवेंट को लेकर तो कभी अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खूब सुर्खियां बटोरते हैं। सेलेब्स की जिंदगी में कब क्या  चल रहा है फैंस को भी ये जानने में खासा दिलचस्पी होती है। इसके अलावा हमेशा से ही मनोरंजन की दुनिया के बारे में जानने की उत्सुकता लोगों ने बनी रहती है कि कौन सी फिल्म और गाना ट्रेलर कब रिलीज हो रहा है। तो चलिए दस तस्वीरों के जरिए जानते हैं सेलिब्रिटी अपडेट।


 
विज्ञापन

2 of 10
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : social media
बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपना परचम लहराने वाले देसी गर्ल इन दिनों ज्वैलरी ब्रांड के कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए पेरिस में हैं। अपने ड्रेसिंग सेंस से लोगों का दिल जीतने वाली प्रियंका ने एक बार फिर इवेंट में अपने बोल्ड लुक से फैंस के होश उड़ा दिए हैं। तस्वीरों में अभिनेत्री को ब्लैक एंड व्हाइट कलर का रफल्ड गाउन पहने देखा जा सकता है साथ ही उन्होंने डायमंड नेकलेस के साथ लुक को कंप्लीट किया।
विज्ञापन

3 of 10
anushka virat - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेत्री अनुष्का शर्मा और धुआंधार बल्लेबाज विराट कोहली अक्सर अपनी प्यार भरे मूमेंट की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं। दोनों की जोड़ी को फैंस खूब पसंद करते हैं। अब अनुष्का शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम से पति विराट संग लेटेस्ट तस्वीर शेयर की है, जिसमें दोनों रोमांटिक अंदाज में पोज देते दिखाई दे रहे हैं। वहीं नो मेकअप लुक में भी अनुष्का बेहद खूबसूरत लग रही हैं।

4 of 10
मार्वल में फरहान अख्तर का लुक - फोटो : insta
अभिनेता फरहान अख्तर मार्वल स्टूडियोज की पहली मुस्लिम सुपरहीरो फिल्म मिस मार्वल में नजर आने वाले हैं। फैंस उन्हें फिल्म में देखने के लिए काफी एक्साइटेड थे, फिलहाल फैंस का इतंजार खत्म हो चुका है। डिज्नी प्लस हॉस्टार पर एक वीडियो क्लिप के जरिए फिल्म की पहली झलक शेयर की गई है जिसमें अभिनेता फरहान का पहला लुक भी सामने आ गया है।
 
विज्ञापन

5 of 10
शिल्पा शेट्टी जन्मदिन सेलिब्रेशन - फोटो : insta
अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी आज यानी 8 जून को अपना 47वां जन्मदिन मना कर रही हैं। इस मौके पर फिल्म निकम्मा की टीम और फैंस ने उनके जन्मदिन को शानदार और अलग अंदाज में सेलिब्रेट किया। अभिनेत्री ने वीडियो शेयर कर सबका शुक्रिया भी अदा किया है।
 
विज्ञापन

6 of 10
अथिया शेट्टी - फोटो : insta
अभिनेता सुनील शेट्टी की बेटी अभिनेत्री अथिया शेट्टी भी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपनी तस्वीरें व वीडियो शेयर करती रहती हैं। अब उन्होंने एक बार फिर अपनी तस्वीरें शेयर की हैं जिसमें वह व्हाइट शर्ट क्रॉप टॉप और टाउजर में पोज देती दिखाई दे रही हैं। तस्वीरों में वह अपनी टोन्ड बॉडी और परफेक्ट फिगर फ्लॉन्ट करती दिखाई दे रही हैं।
विज्ञापन

7 of 10
विद्या बालन - फोटो : insta
विद्या बालन उन अभिनेत्रियों में शुमार हैं, जो ट्रेंड के हिसाब से नहीं बल्कि अपने हिसाब से लुक को चुनती हैं। पर्दे पर बोल्ड सीन भी आसानी से कर लेने वाली विद्या को ज्यादातर भारतीय लिबास खासतौर पर साड़ी में ही देखा जाता है लेकिन इस बार सोशल मीडिया पर अभिनेत्री का अलग ही अंदाज देखने को मिला है। जिसमें वह जींस के साथ क्रॉप टॉप और शर्ट में दिखाई दे रही हैं। दरअसल उन्होंने मजेदार वीडियो शेयर किया है, इसे शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, हर ट्रेड आपके लिए नहीं होता।
 
 

8 of 10
नोरा फतेही - फोटो : insta
दिलबर गर्ल नोरा फतेही का नया म्यूजिक वीडियो डर्टी लिटिल सीक्रेट आज रिलीज हो गया है। अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर जो तस्वीर शेयर की है उसमें उनका बिलकुल अलग अंदाज देखने को मिला है। नोरा ऑल ओवर रेड कलर की ड्रेस में दिखाई दे रही है लेकिन उनके इर्द गिर्द दो सांप भी नजर आ रहे हैं।

9 of 10
अंकिता लोखंडे - फोटो : insta
टीवी एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे अक्सर ही सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। लेटेस्ट तस्वीरों में वह अपने भांजे पर प्यार लुटाती नजर आ रही हैं। तस्वीरों को शेयर करते हुए अंकिता ने कैप्शन में लिखा, मेरे जीवन का प्यार।
विज्ञापन

10 of 10
दिव्यांका त्रिपाठी - फोटो : insta
टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी अपनी खूबसूरती से लोगों को दीवाना बना देती हैं। लेटेस्ट तस्वीरों में दिव्यांका ने व्हाइट ड्रेस में अपनी तस्वीर शेयर की है, जिसमें उनके चेहरे की मुस्कान उन्हें और भी ज्यादा खूबसूरत बना रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें