प्रियंका चोपड़ा
- फोटो : Social Media
प्रियंका ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए इन तस्वीरों को साझा किया है। इन तस्वीरों को साझा करेत हुए प्रियंका ने लिखा, 'जब मैं इन तस्वीरों को देखती हूं और उन दिनों के बारे में सोचती हूं, जब मुझे देश का चौथा सबसे बड़ा नागरिक सम्मान मिला था, तो अनगिनत यादें लौट आती हैं। निश्चित रूप से यह मेरी व्यक्तिगत उपलब्धि थी, लेकिन जिस चीज ने इसे खास बनाया, वो था मेरे परिवार का आनंद और गर्व।'