फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Priyanka Chopra: आखिरकार प्रियंका चोपड़ा ने दिखा दिया बेटी का चेहरा, सुकून से सोती नजर आईं मालती मैरी

Wed, 23 Nov 2022 10:03 AM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
प्रियंका चोपड़ा अपनी बेटी के साथ - फोटो : सोशल मीडिया
प्रियंका चोपड़ा हाल ही में अपनी शादी के तीन साल भारत आई थीं। इस दौरान फैंस अभिनेत्री की बेटी के बारे में खूब सवाल पूछ रहे थे कि वह कहां है और प्रियंका उसे लेकर क्यों नहीं आईं। इसके अलावा प्रियंका चोपड़ा की फोटोज पर भी फैंस उनकी बेटी की तस्वीरें देखने की इच्छा जताते रहते हैं। अब प्रियंका ने फैंस की इस इच्छा को पूरा कर दिया है। प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में अपनी बेटी का चेहरा दिखा दिया है। जिसे देखकर फैंस काफ खुश हो सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 4
बेटी और पति के साथ प्रियंका चोपड़ा - फोटो : इंस्टाग्राम
प्रियांका चोपड़ा और निक जोनस इस साल की शुरुआत में, सरोगेसी के जरिए अपने पहले बच्चे के माता-पिता बने थे। उन्होंने अपनी छोटी बच्ची का नाम मालती मैरी चोपड़ा जोनस रखा है। नए माता-पिता अपनी बेटी की देखभाल करने और उसके साथ अनमोल पल साझा करने में व्यस्त हैं। प्रियंका चोपड़ा अपनी बेटी को मीडिया की चकाचौंध से दूर ही रखती हैं। वह सोशल मीडिया पर तस्वीरें पोस्ट करते समय भी अपनी बेटी का चेहरा ढंके रखती हैं। इसके अलावा बाहर निकलने पर भी प्रियंका मालती के फेस को कवर कर देती हैं। 

इसे भी पढ़ें- Naga Chaitanya: सेट पर मुलाकात, दोस्ती, फिर प्यार..., कुछ यूं शुरू हुई थी नागा चैतन्य और सामंथा की प्रेम कहानी
विज्ञापन

3 of 4
प्रियंका चोपड़ा की बेटी - फोटो : इंस्टाग्राम
हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर बेटी की तस्वीर साझा की है, जिसमें मालती मैरी चोपड़ा का चेहरा नजर आ रहा है। दरअसल आज सुबह-सुबह जब प्रियंका ने अपनी इंस्टा फैमिली को अपनी बेटी की आंशिक झलक दिखाई। जिसमें बेटी का आधा चेहरा खुला हुआ था। तस्वीर में मालती मैरी चोपड़ा बहुत क्यूट लग रही थी। फोटो देखने से ऐसा लग रहा था कि प्रियंका की बेटी सो रही है। तस्वीर के साथ अभिनेत्री ने कैप्शन में लिखा- मेरा मतलब...इसके साथ उन्होंने दो क्यूट से इमोजी भी शेयर किए हैं। 

इसे भी पढ़ें- Geeta Dutt: बेहद दर्दनाक थी गीता दत्त और गुरुदत्त की प्रेम कहानी, पति-पत्नी के बीच 'वो' थी बड़ी वजह
 
विज्ञापन

4 of 4
प्रियंका चोपड़ा-निक जोनस अपनी बेटी के साथ - फोटो : social media
प्रियंका के वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिनेत्री काफी दिनों के बाद भारत आई थीं। इसके अलावा उनको फरहान अख्तर की फिल्म जी ले जरा में देखा जाएगा। इस फिल्म में उनके साथ आलिया भट्ट और कटरीना कैफ भी नजर आने वाली हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें