फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साजन जी घर आए: प्रियंका चोपड़ा से मिलने लंदन पहुंचे निक जोनस, रोमांटिक तस्वीर वायरल

Wed, 04 Aug 2021 11:46 AM IST
शुभांगी गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
प्रियंका चोपड़ा, निक जोनस - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड के साथ साथ हॉलीवुड में भी अपनी अलग पहचान बनाने वाली अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा (Priynka Chopra) हमेशा लाइमलाइट में बनी रहती हैं। ग्लोबल स्टार प्रियंका सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं और अपनी तस्वीरें साझा करती रहती हैं जिनमें अक्सर निक जोनस भी साथ में दिखाई देते हैं। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की इस जोड़ी पर सब की निगाहें होती हैं। दोनों न सिर्फ एक- दूसरे से प्रेम करते हैं बल्कि समय-समय पर सोशल मीडिया पर उस प्रेम को खुलकर अभिव्यक्त भी करते हैं। अक्सर दोनों की तस्वीरें जमकर फैंस के बीच वायरल होती रहती हैं। हाल ही में प्रियंका ने निक के साथ एक बेहद प्यारी तस्वीर साझा की है जो जमकर वायरल हो रही है।

प्रिंयका द्वारा साझा की गई तस्वीर इसलिए भी वायरल हो रही है क्योंकि दोनों काफी समय बाद एक साथ मिले हैं। दरअसल, प्रियंका अपनी अपकमिंग फिल्म 'सिटाडेल' की शूटिंग की वजह से लंदन में रह रही हैं। वहीं निक अमेरिका में अपने घर में रह रहे हैं। तस्वीर में प्रियंका और निक एक दूसरे से गले मिले रहे हैं, ऐसा लग रहा है मानो बरसों बाद मिले हों।
विज्ञापन

2 of 5
प्रियंका चोपड़ा, निक जोनस - फोटो : सोशल मीडिया

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनस के साथ तस्वीर शेयर करते हुए प्यारा सा कैप्शन भी लिखा है। प्रियंका ने लिखा,'वह घर आ गए हैं।' प्रियंका इस फोटो में निक को बड़े ही प्यार से गले लगाती नजर आ रही हैं। दोनों साथ में सुकून के पल बिताते नजर आ रहे हैं। वहीं फैंस ने भी इस तस्वीर पर जमकर प्यार बरसाया है।

विज्ञापन

3 of 5
प्रियंका चोपड़ा, निक जोनस - फोटो : सोशल मीडिया

तस्वीर साझा करने के कुछ समय बाद ही लाखों लाइक्स मिल चुके हैं। फैंस ने भी अपनी प्यार भरी प्रतिक्रिया दी है। एक यूजर ने लिखा, 'काफी लंबे समय बाद आप दोनों को साथ में देखकर काफी अच्छा लग रहा है।' एक अन्य यूजर ने लिखा,'निक और प्रियंका की इस प्यारी सी तस्वीर ने मेरा दिन बना दिया।'

4 of 5
प्रियंका चोपड़ा, निक जोनस - फोटो : इंस्टाग्राम
आए दिन प्रियंका और निक मिलकर उन टिप्पणियों को गलत साबित कर देते हैं जिन लोगों का कहना है कि दोनों का रिश्ता बस कुछ ही समय के लिए और है। दरअसल, बीते दिनों केआरके ने भविष्यवाणी की थी कि प्रियंका और निक अगले दस सालों में तलाक ले लेंगे। लेकिन यह सभी तस्वीरें और दोनों की बॉन्डिंग उन सभी बयानों पर कटाक्ष की तरह साबित हो रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : Instagram
वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका रुसो ब्रदर्स के डायरेक्शन में बन रही फिल्म 'सिटाडेल' में काम कर रही हैं। इसके अलावा उनके पास 'मेट्रिक्स 4', 'टेक्स्ट फॉर यू' जैसी फिल्में भी हैं। प्रियंका चोपड़ा आखिरी बार फिल्म 'द वाइट टाइगर' में नजर आई थीं। इस फिल्म में उनके साथ राजकुमार राव और आदर्श गौरव भी थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें