प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड की सफल एक्ट्रेस तो हैं ही साथ ही उन्होंने हॉलीवुड में भी बहुत नाम कमा लिया है। एक्ट्रेस फिल्मों के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। उनकी तस्वीरें फैंस के बीच जबरदस्त वायरल होती है। हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने अपनी एक पुरानी तस्वीर शेयर की है जो लोगों को हैरान कर दे रही है। दरअसल ये तस्वीर उस वक्त की है जब प्रियंका सिर्फ 17 साल की थी। इस तस्वीर में वो बेहद ही दुबली पतली नजर आ रही हैं।