बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) इन दिनों परिवार के साथ लॉस एंजेलिस में हैं। लॉकडाउन के दौरान प्रियंका सोशल मीडिया पर लगातार कोई न कोई पोस्ट अपने प्रशंसकों से जुड़े रहने के लिए साझा करती रहती हैं। हाल ही में प्रियंका ने नीले रंग की साड़ी में पति निक जोनस के साथ तस्वीर साझा की है।