Priyanka Chopra Vacation in Miami
- फोटो : instagram
वीडियो में प्रियंका के साथ निक जोनस, सोफी टर्नर, केविन जोनस और जो जोनस भी नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में प्रियंका के अलावा निक ब्रदर्स और सोफी भी डांस कर रही हैं। इससे पहले प्रियंका का सकर गाने पर डांस करते हुए वीडियो आया था। वेकेशन की तस्वीरों में प्रियंका एक से बढ़कर एक स्टाइलिश ड्रेस में नजर आ रही हैं। यहां तक कि प्रियंका अपनी जेठानी सोफी टर्नर (Sophie Turner) के साथ पानी में रेस लगाती हुई भी दिखाई दीं। प्रियंका का यह अंदाज यकीनन उनके फैंस के लिए किसी सरप्राइज से कम नहीं होगा।