फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Priyanka Chopra: सामने आई प्रियंका चोपड़ा की बेटी की तस्वीर, एक्ट्रेस ने पहली बार दिखाया मालती का चेहरा

Thu, 11 Aug 2022 04:02 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा इंडस्ट्री मशहूर एक्ट्रेसेस में से एक हैं। हिंदी सिनेमा में अपने अभिनय से लोगों का दिल जीत चुकी एक्ट्रेस अब हॉलीवुड में भी अपनी अलग पहचान बना चुकी हैं।

विज्ञापन
1 of 4
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा इंडस्ट्री मशहूर एक्ट्रेसेस में से एक हैं। हिंदी सिनेमा में अपने अभिनय से लोगों का दिल जीत चुकी एक्ट्रेस अब हॉलीवुड में भी अपनी अलग पहचान बना चुकी हैं। कई हॉलीवुड प्रोजेक्ट्स में नजर आ चुकी एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। वह आए दिन फैंस के साथ खुद से जुड़े अपडेट्स शेयर करती रहती हैं। इसी क्रम में प्रियंका ने हाल ही में फैंस के साथ अपनी बेटी का तस्वीर शेयर की है। 

Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
बेटी और पति के साथ प्रियंका चोपड़ा - फोटो : इंस्टाग्राम

इसी साल मां बनीं अभिनेत्री इन दिनों अक्सर अपने परिवार के साथ समय बिताती नजर आती हैं। एक्ट्रेस अपने इस फैमिली टाइम की कई तस्वीरें भी फैंस साझा करती रहती हैं। हालांकि, उन्होंने अभी तक अपने फैंस काो अपनी बेटा का चेहरा नहीं दिखाया था। ऐसे में फैंस बेसब्री से उनकी बेटी की झलक पाने का इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच अब एक्ट्रेस ने रक्षाबंधन के मौके पर फैंस का यह इंतजार खत्म कर दिया है। प्रियंका ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर अपनी बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस की झलक फैंस के साथ साझा की। 

विज्ञापन

3 of 4
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : Instagram

सोशल मीडिया पर इस तस्वीर के सामने आते ही यह तेजी से वायरल हो रही है। हालांकि, इन फोटोज में उन्होंने अपनी बेटी का पूरा चेहरा फैंस को नहीं दिखाया है। शेयर की गई इस तस्वीर में मालती का आधा चेहरा ही नजर आ रहा है। इस आधे चेहरे वाली तस्वीर में भी प्रियंका की बेटी काफी खूबसूरत लग रही हैं। सामने आई इस तस्वीर में मालती बैठी नजर आ रही है। साथ ही उन्होंने सफेद रंग की एक टीशर्ट की पहन रखी है, जिस पर देसी गर्ल लिखा हुआ है। 

विज्ञापन

4 of 4
प्रियंका चोपड़ा, निक जोनस अपनी बेटी के साथ - फोटो : insta

वहीं, एक्ट्रेस ने भी अपनी बेटी की इस फोटो को कैप्शन देते हुए देसी गर्ल लिखा। साथ ही उन्होंने इस तस्वीर में अपने पति और हॉलीवुड एक्टर निक जोनस को भी टैग किया है। शेयर की गई इस आधी तस्वीर में भी अभिनेत्री की बेटी बेहद क्यूट लग रही हैं। हालांकि, इस तस्वीर के सामने आते ही अब फैंस की बेताबी ऐर भी अधिक बढ़ गई है। ऐसे में अब देखना यह होगा कि प्रियंका अपनी बेटी का पूरा चेहरा फैंस के साथ कब साझा करती हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें