प्रियंका चोपड़ा
- फोटो : Instagram
सोशल मीडिया पर इस तस्वीर के सामने आते ही यह तेजी से वायरल हो रही है। हालांकि, इन फोटोज में उन्होंने अपनी बेटी का पूरा चेहरा फैंस को नहीं दिखाया है। शेयर की गई इस तस्वीर में मालती का आधा चेहरा ही नजर आ रहा है। इस आधे चेहरे वाली तस्वीर में भी प्रियंका की बेटी काफी खूबसूरत लग रही हैं। सामने आई इस तस्वीर में मालती बैठी नजर आ रही है। साथ ही उन्होंने सफेद रंग की एक टीशर्ट की पहन रखी है, जिस पर देसी गर्ल लिखा हुआ है।
