बॉलीवुड और हॉलीवुड में अपनी अलग पहचान बना चुकी अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा इन दिनों पति निक जोनस के साथ अपने ससुराल में हैं। फिलहाल, वह कई अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की शूटिंग में व्यस्त हैं। इसके साथ ही वह अपने परिवार के साथ समय भी बिता रही हैं। हाल ही में प्रियंका ने अपनी बेटी के साथ तस्वीर साझा की है जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।