फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब अंधेरे में प्रियंका को देख रो पड़े थे निक जोनास, इंटरव्यू में अभिनेत्री ने बताया पूरा किस्सा

Wed, 11 Sep 2019 05:45 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
priyanka chopra, nick jonas - फोटो : social media
बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा की फिल्म 'द स्काई इज पिंक' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ है। फिल्म में प्रियंका के साथ फरहान अख्तर और जायरा वसीम भी नजर आ रहे हैं। फिल्म के ट्रेलर को दर्शकों का काफी प्यार मिल रहा है। ऐसे में एक इंटरव्यू के दौरान प्रियंका ने एक किस्सा बताया जब निक उनको देखकर रो पड़े थे।
विज्ञापन

2 of 5
Priyanka Chopra, Nick Jonas - फोटो : social media
टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के इतर प्रियंका ने पीपल डॉट कॉम को बताया कि उनकी फिल्म द स्काई इज पिंक के आखिरी दृश्य ने उनके पति निक को इतना भावुक कर दिया था कि वो उसे देखकर रो पड़े थे। 
विज्ञापन

3 of 5
priyanka chopra and nick jonas - फोटो : instagram
प्रियंका आगे कहती हैं कि फिल्म की निर्देशिका सोनाली बोस ने शूट के आखिरी दिन उनके पति निक को भी सेलिब्रेशन के लिए बुलाया था। लेकिन निक तय वक्त के पहले ही शूटिंग सेट पर पहुंच गए थे। इस दौरान एक शॉट जारी था।

4 of 5
priyanka chopra and nick jonas - फोटो : twitter
प्रियंका ने बताया कि शोनाली के मुताबिक अंधेरे में एक दिल को छूने वाले सीन के शूट जारी था। ऐसे में शूट के बीच में उन्हें एक सिसकने की आवाज और जब उन्होंने पीछे मुड़कर देखा तो निक उनके पास ही खड़े थे और प्रियंका को भावुक देखकर रो रहे थे। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
priyanka chopra and nick jonas - फोटो : twitter
बात इस फिल्म की करें तो 'द स्काई इज पिंक' आयशा चौधरी की जिंदगी पर आधारित है, जो 13 साल की उम्र में पल्मनरी फाइब्रोसिस बीमारी से ग्रसित होने के बाद एक मोटिवेशनल स्पीकर बनीं। फिल्म में प्रियंका चोपड़ा अदिति चौधरी बनी हैं। फरहान अख्तर निरेन चौधरी का किरदार निभा रहे हैं। वहीं जायरा वसीम इस कपल की बेटी का रोल कर रही हैं।

पढ़ें: तैमूर अली खान ने लगाए गणपति बप्पा के जयकारे, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें