प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) के पति निक जोनस (Nick Jonas) का हाल ही में एक नया म्यूजिक वीडियो रिलीज हुआ । इस वीडियो का टाइटल 'कूल' है । निक जोनस के इस वीडियो को 'मेरी पैंट भी सेक्सी' गाने के साथ मैशअप किया गया है । 'मेरी पैंट भी सेक्सी' गाना गोविंदा पर फिल्माया गया था । निक जोनस का ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है ।
विज्ञापन
2 of 5
nick jonas
प्रियंका ने 'कूल' गाने का मैशअप वर्जन शेयर किया हैं । इस वीडियो को शेयर करते हुए प्रियंका ने गोविंदा को टैग भी किया है । इस वीडियो को फैंस का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है । बात दें कि जोनस ब्रदर्स का ये गाना 5 अप्रैल को रिलीज हुआ था । इससे पहले भी जोनस ब्रदर्स ने अपना एक गाना 'सकर' रिलीज किया था ।
विज्ञापन
3 of 5
Priyanka Chopra Nick Jonas
- फोटो : instagram
इसमें प्रियंका चोपड़ा और सोफी टर्नर भी दिखी थीं । वहीं इस नए गाने में प्रियंका नजर नहीं आईं। जबकि गाने की एक लाइन में निक ने प्रियंका का जिक्र जरूर किया है। बता दें कि बीते दिनों बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अपने पति निक जोनस के साथ अटलांटा में आयोजित एक कॉन्सर्ट में पहुंची थीं । कॉन्सर्ट के कई वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं ।
4 of 5
Priyanka Chopra Nick Jonas
- फोटो : instagram
इसके अलावा कुछ दिनों पहले प्रियंका और निक के तलाक की फर्जी खबर भी एक इंटरनेशनल मैगजीन ने छाप दी थी। मैग्जीन में लिखा था, प्रियंका और निक की शादी में कुछ दिक्कतें हो रही हैं और शादी के बाद दोनों को एक दूसरे की सही पर्सनैलिटी का अंदाजा हो पा रहा है। जोनस फैमिली प्रियंका चोपड़ा के लाइफस्टाइल से परेशान हैं।'
इसके बाद प्रियंका ने अपनी लीगल टीम से इस खबर को लेकर बातचीत की और वो इस मामले को गंभीरता से लेते हुए मैगजीन पर एक्शन लेने की तैयारी में हैं। इस खबर पर प्रियंका चोपड़ा की बहन परिणीति चोपड़ा ने कहा था कि ये एक बकवास खबर है और इस पर रिएक्शन देना बेबुनियाद है ।