फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रियंका चोपड़ा 20 साल पहले बनी थीं विश्व सुंदरी, तस्वीर शेयर कर लिखी दिल जीत लेने वाली बात

Fri, 14 Feb 2020 02:55 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
priyanka chopra - फोटो : social media
प्रियंका चोपड़ा ने बॉलीवुड से हॉलीवुड तक का शानदार सफर तय किया है । प्रियंका अब हॉलीवुड में भी खूब नाम कमा रही हैं । प्रियंका ने साल 2018 में हॉलीवुड एक्टर और सिंगर निक जोनस से शादी की थी । प्रियंका और निक खुशहाल शादीशुदा जिंदगी बिता रहे हैं । हाल ही में प्रियंका ने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपनी 20 साल पुरानी तस्वीर शेयर की है । 
विज्ञापन

2 of 5
priyanka chopra - फोटो : insatgram
प्रियंका की ये तस्वीर तब की है जब उन्होंने मिस वर्ल्ड का खिताब जीता था ।प्रियंका साल 2000 में मिस वर्ल्ड बनी थीं । प्रियंका इस फोटो में व्हाइट गाउन में नजर आ रही हैं । उन्होंने क्राउन भी लगाया हुआ है । इस फोटो को शेयर करते हुए प्रियंका ने लड़कियों को प्रोत्साहित करने के लिए एक कैप्शन भी लिखा है । 
विज्ञापन

3 of 5
priyanka chopra - फोटो : insatgram
प्रियंका ने लिखा, '18 साल की उम्र में मिस वर्ल्ड बनी । साल 2000 था । ऐसा लग रहा है, जैसे कल का ही दिन हो, जब मैं अपने इस सपने को जी रही थी । अब 20 साल बाद भी मेरा उत्साह उतना ही मजबूत है और मैं जो कुछ भी करती हूं वह दिल से करती हूं । मुझे सच में विश्वास है कि लड़कियों में बदलाव लाने की शक्ति है यदि उन्हें वो अवसर मिले, जिनकी वह हकदार हैं ।' 

4 of 5
Priyanka Chopra - फोटो : Social Media
प्रियंका चोपड़ा आखिरी बार फिल्म 'द स्काई इज पिंक' में नजर आई थीं । इस फिल्म में उनके साथ फरहान अख्तर और जायरा वसीम थीं । फिल्म को दर्शकों ने बहुत पसंद किया था । फिल्म में प्रियंका की परफॉर्मेंस की काफी तारीफ हुई थी लेकिन बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म नहीं चली। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Priyanka Chopra - फोटो : amar ujala mumbai
अब प्रियंका रिचर्ड मेडन के साथ वेब सीरीज "Citadel" में नजर आएंगी । यह सीरीज अमेजन प्राइम पर रिलीज होगी । हाल ही में प्रियंका ने 'द व्हाइट टाइगर' की शूटिंग पूरी की है । यह मूवी नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी । फिल्म में आदर्श गौरव और राजकुमार राव भी नजर आएंगे । 

आमिर ने करीना को वेलेंटाइन डे पर किया विश, 'लाल सिंह चड्ढा' से जुड़ा है कनेक्शन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें