Priyanka Chopra
- फोटो : Instagram
बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में अमेरिकी सिंगर निक जोनस से सगाई की है। दोनों एक साल से एक दूसरे को डेट कर रहे थे। वहीं अब खबर आ रही हैं कि प्रियंका जल्द ही निक से शादी करने की तैयारी में हैं। दोनों की शादी आगामी दो दिसंबर को होगी। वहीं खबर आ रही है कि शादी की सभी रस्में जोधपुर के उमैद भवन पैलेस में की जाएंगी