प्रियंका
इन तस्वीरों में प्रियंका का घर दुल्हन की तरह सजा हुआ दिखाई दे रहा है। घर को सफेद रंग की लाइट से सजाया गया है, जो घर की सुंदरता में चार चांद लगा रही हैं। वहीं प्रियंका और निक जोनस मुंबई पहुंच गए हैं। इसी के साथ प्रियंका के घर पर गेस्ट के आने का सिलसिला भी शुरू हो गया है। कहा जा रहा है कि प्रियंका की शादी बॉलीवुड की सबसे मंहगी शादियों में से एक होगी।