फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रियंका चोपड़ा ने बताया- मस्जिद में गाना गाते थे पिता, यूजर्स ने कर दिया ट्रोल

Sat, 20 Mar 2021 05:51 PM IST
दीपाली श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : यूट्यूब
बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इन दिनों काफी सुर्खियों में बनी हुई हैं। हाल ही में प्रियंका ने पति और सिंगर निक जोनस के साथ ऑस्कर अवॉर्ड्स के नॉमिनेशन्स की घोषणा की थी, जिसके बाद वो लगातार चर्चा में बनी हुई थीं। तो वहीं अब प्रियंका चोपड़ा अमेरिकन एंकर ओपरा विन्फ्रे के साथ हुए इंटरव्यू को लेकर भी चर्चा में छा गई हैं। दरअसल, इस इंटरव्यू से जुड़े कुछ प्रोमो वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। इसी में से एक वीडियो में प्रियंका ने अपने पिता को लेकर कुछ ऐसा बता दिया है। जिसके बाद एक्ट्रेस को सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है। 
विज्ञापन

2 of 5
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : self
ओपरा विन्फ्रे के साथ हुए इंटरव्यू में एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने अपनी किताब अनफिनिश्ड, बचपन, शादीशुदा जिंदगी, निक जोनस और तमाम मुद्दों पर बात की। फिर जब ओपरा ने प्रियंका से बचपन में उन्हें मिली स्प्रिचुअल फाउंडेशन के बारे में पूछा तो एक्ट्रेस ने कहा कि, 'मुझे लगता है कि भारत में आध्यात्म से नहीं जुड़ पाना बहुत मुश्किल है, आप ठीक कह रही हैं. तमाम धर्मों के साथ जो हमारे इर्द-गिर्द वहां हैं, ये वहां के लोगों में समाया हुआ है।'
विज्ञापन

3 of 5
पिता के साथ प्रियंका चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया
आगे प्रियंका कहती हैं, 'मैं एक कॉन्वेंट स्कूल में पढ़ी, जब मैं स्कूल गई, तो मैं क्रिश्चिएनिटी के बारे में जानती थी, मेरे पिता एक मस्जिद में गाया करते थे, मुझे इस्लाम के बारे में पता था, मैं एक हिंदू परिवार में पली-बढ़ीं, इसलिए इस बारे में भी मुझे पता था। तो इस तरह आध्यात्म भारत का एक बहुत बड़ा हिस्सा है जिसे आप नजरअंदाज नहीं कर सकते।' 

4 of 5
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : Instagram
बस प्रियंका का इतना कहना था कि सोशल मीडिया पर लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। यूजर्स ने उनके पिता के मस्जिद में गाने की बात पर सवाल खड़े कर दिए। इतना ही नहीं लोगों ने मस्जिद का नाम भी पूछ लिया। एक यूजर ने लिखा, 'वाह, मस्जिदों में गाने की इजाजत होती है? ये तो मुझे पता ही नहीं था।' तो वहीं अन्य ने लिखा, 'प्रियंका के पिता मस्जिद में गाना गाया करते थे, वाकई? मुझे उस मस्जिद का नाम बता दो प्लीज।' इसके अलावा भी कई यूजर्स ने अभिनेत्री को ट्रोल करते हुए उनका मजाक उड़ाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
'द व्हाइट टाइगर' टीम - फोटो : Insatagram- @gouravadarsh
बता दें कि, प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने ऑस्कर अवॉर्ड्स के नॉमिनेशन्स की घोषणा की थी। जिसके बाद लोगों ने अभिनेत्री की काफी तारीफ की थी। तो वहीं प्रियंका चोपड़ा की फिल्म 'द व्हाइट टाइगर' ऑस्कर अवॉर्ड्स के नॉमिनेशन्स तक पहुंच गई है। फिल्म को अडॉप्टेड स्क्रीनप्ले कैटेगरी में शामिल किया गया है। इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा के अलावा राजकुमार राव और आदर्श गौरव लीड रोल में थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें