फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस वजह से कसे कपड़े पहनने नहीं देते थे प्रियंका चोपड़ा के पिता, अभिनेत्री ने खुद किया खुलासा

Fri, 03 Apr 2020 04:52 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
प्रियंका और उनके पिता अशोक चोपड़ा - फोटो : file photo
प्रियंका चोपड़ा के पिता अशोक चोपड़ा का निधन साल 2013 में हो गया था। प्रियंका अपने पिता के दिल के बेहद करीब थीं। इस बात का सबूत अभिनेत्री के हाथ पर बना टैटू है जिसमें उन्होंने 'डैडीज गर्ल' लिखवाया है। हाल ही में प्रियंका ने एक मैगजीन को दिए इंटरव्यू में पिता अशोक से जुड़ा किस्सा मीडिया के साथ साझा किया। 
विज्ञापन

2 of 5
priyanka chopra - फोटो : insatgram
प्रियंका चोपड़ा ने टैटलर मैगजीन के डिजिटल एडिशन को ये इंटरव्यू दिया। इस इंटरव्यू में अभिनेत्री ने उन दिनों का जिक्र किया जब वो यूएस से भारत आई थीं और उनके लुक में काफी बदलाव आ गया था। इस इंटरव्यू में अभिनेत्री ने बताया कि उनके लुक में बदलाव देखकर उनके पिता ने किस तरह रिएक्ट किया था। 
विज्ञापन

3 of 5
Priyanka Chopra - फोटो : amar ujala mumbai
प्रियंका चोपड़ा ने कहा- 'जब मैं 16 साल की थी तो यूएस से वापस आई थी। मेरे बाल थोड़े घुंघराले थे। मेरे पिता मुझे देखकर घबरा गए थे। शुरुआत के कुछ हफ्ते उन्हें समझ नहीं आ रहा था कि वो मेरे साथ किस तरह का व्यवहार करें।' इस रिपोर्ट में प्रियंका ने ये भी बताया कि किस तरह से स्कूल से लड़के उनका पीछा करते थे। इसी वजह से उनके पिता ने उनके ऊपर पाबंदियां लगानी शुरू कर दी थी। यहां तक कि उन्हें कसे कपड़े भी नहीं पहनने देते थे। 

4 of 5
Priyanka Chopra - फोटो : Social Media
प्रियंका ने इस बारे में बताया कि उनके और उनके पिता के बीच अहंकार का टकराव भी था। इस दौरान अभिनेत्री ने ये भी बताया पिता होने के अलावा वो मेरे सबसे अच्छे दोस्त भी थे। अपने पिता की बातों को याद करते हुए प्रियंका चोपड़ा ने कहा वो हमेशा कहते थे- 'तुम कुछ भी करो बुरा या अच्छा। सबसे पहले मेरे पास आओगी और मुझे बताओगी। मैं सब कुछ ठीक कर दूंगा। मैं तुम्हें बिल्कुल भी जज नहीं करूंगा। मैं हमेशा तुम्हारी ही टीम में रहूंगा।' 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
priyanka and madhu chopra - फोटो : social media
आपको बता दें, प्रियंका चोपड़ा पिता के निधन के बाद टूट गई थीं। पिता के जाने के बाद प्रियंका अपनी मां मधू चोपड़ा का ध्यान रखती हैं। अभिनेत्री का एक भाई है जिसका पुणे में होटल है। प्रियंका निक जोनस से शादी कर चुकी हैं। शादी के बाद वो लांस एजिलिस में रहती हैं। हालांकि काम के सिलसिले में और परिवार से मिलने के लिए लगातार मुंबई आती रहती हैं। 

अरबाज खान से अलगाव के तीन साल बाद मलाइका ने तोड़ी चुप्पी, तलाक से पहले की सुनाई दास्तां
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें