फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां बनने की चाहत पर पहली बार प्रियंका चोपड़ा ने किया खुलासा, कहा- बेबी होना इस वक्त...

Sun, 08 Sep 2019 11:42 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
priyanka chopra - फोटो : Social Media
प्रियंका चोपड़ा और उनके पति निक जोनस के बीच खूबसूरत रिश्ता है। जब भी ये कपल आंखों के सामने आता है, लोगों की नजरें ठहर जाती हैं। ये जोड़ा अक्सर रोमांटिक अंदाज में स्पॉट किया जाता है। 1 दिसंबर 2018 को इस जोड़े ने लंबे समय तक एक-दूसरे डेट करने के बाद शादी रचाई। तब से लोगों के बीच इस बात की उत्सुकता है कि प्रियंका कब मां बनेगी। अब पहली बार प्रियंका ने अपनी उस चाहत के बारे में बताया है जिसका फैन बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 6
Priyanka Chopra, Nick Jonas - फोटो : social media
हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान प्रियंका ने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर कई खुलासे किए। प्रियंका ने बताया कि अब वो मां बनना चाहती हैं। इसके अलावा प्रियंका ने कहा कि वो लॉस एंजेलिस में निक और खुद के लिए एक अच्छा घर खरीदना चाहती हैं।
विज्ञापन

3 of 6
priyanka chopra - फोटो : instagram
Vogue India को दिए इंटरव्यू में प्रियंका चोपड़ा ने कहा, 'मैं लॉस एंजेलिस को लंबे वक्त के लिए एक ऑप्शन देख रही हूं। फिलहाल मेरा मुंबई और न्यूयॉर्क में घर है। मैं घर में पूल और बैकयार्ड बनाना चाहती हूं जिससे मुझे मुंबई की भी याद ताजा रहे।'

4 of 6
priyanka chopra - फोटो : instagram
प्रियंका ने आगे कहा, 'मैं वहां खुश रहती हूं, जहां मेरे आस-पास वो लोग मौजूद होते हैं, जिन्हें मैं प्यार करती हूं और मेरे लिए वहीं मेरा घर होता है। अपने लिए घर खरीदना और अपना बेबी होना इस वक्त मेरी टॉप लिस्ट में है।'
विज्ञापन

5 of 6
Priyanka Chopra birthday celebration - फोटो : instagram
प्रियंका ने बताया कि वो निक के साथ गाने की कोशिश नहीं करती हैं। प्रियंका ने कहा, 'हम घर में साथ-साथ गुनगुनाते हैं। जब मैं तैयार हो रही होती हूं तो वे अक्सर पियानो बजाते हुए मेरा इंतजार करते हैं। लेकिन मैं उनके साथ गाने की कोशिश कभी नहीं कर सकती। वे बेहतरीन संगीतकार हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
priyanka chopra - फोटो : Instagram
हाल ही में प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस इस साल बेस्ट ड्रेस्ड सिलेब्स की लिस्ट में शामिल हुए हैं। People magazine के बेस्ट ड्रेस्ड सेलेब्स लिस्ट में प्रियंका और निक टॉप पर हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें