फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी के बाद पहली बार प्रियंका चोपड़ा का सबसे बड़ा खुलासा, बोलीं- 'मेरा भी हुआ है यौन शोषण'

Mon, 15 Apr 2019 08:46 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
priyanka chopra
जब से प्रियंका चोपड़ा ने फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा वो एक बाद एक उपलब्धियां हासिल कर रही हैं। प्रियंका की पहचान अब सिर्फ भारत तक ही सीमित नहीं है पूरी दुनिया में अब उनके नाम की चर्चा होती है। हाल में प्रियंका न्यूयॉर्क में 10वें वार्षिक महिला सम्मेलन में शामिल हुई थीं। इस दौरान प्रियंका ने खुलासा किया कि उन्हें यौन उत्पीड़न का सामना करना पड़ा था और इस बारे में बोलने पर उन्हें कोई शर्म नहीं है।
विज्ञापन

2 of 5
Priyanka Chopra - फोटो : social media
प्रियंका चोपड़ा न्यूयॉर्क में 10वें वार्षिक महिला सम्मेलन में शामिल हुईं। यहां उन्होंने दुनिया भर में महिलाओं को प्रभावित करने वाले कई महत्वपूर्ण मुद्दों के बारे में बातचीत की। यहीं एक विषय उठा महिलाओं का यौन उत्पीड़न। इस मामले पर प्रियंका चोपड़ा ने खुलकर अपनी राय रखी।
विज्ञापन

3 of 5
priyanka chopra
इस मामले पर प्रियंका चोपड़ा ने कहा- ऐसा लगता है महिलाओं के साथ यौन उत्पीड़न शब्द जुड़ कर आता है। अब, एक-दूसरे का सपोर्ट करने के कारण, लोग हमें चुप नहीं करा पाते और ऐसा देखकर बहुस साहस आता है।

4 of 5
Sophie Turner priyanka chopra - फोटो : twitter
प्रियंका चोपड़ा ने खुलासा किया कि वो भी यौन उत्पीड़न के चंगुल से भी नहीं बची हैं। उन्होंने कहा- इस कमरे में हर किसी को शायद एक न एक बार इसका सामना करना पड़ता है। हमारे पास हमेशा एक आवाज थी। बस किसी ने हमारी नहीं सुनी। अब अगर मेरे पास एक कहानी है तो मुझे नहीं लगता कि मैं अब और अकेली हूं और मुझे इसे बताने में कोई शर्म नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
tanushree dutta
मीटू मूवमेंट के चलते बीते साल बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियों पर यौन शोषण का आरोप लगा था, इसके चलते कई सेलेब्स को इंडस्ट्री से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया। #MeToo मूवमेंट में नाना पाटेकर, साजिद खान, आलोक नाथ, विकास बहल सहित कई सिलेब्रिटीज का नाम आया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें