प्रियंका चोपड़ा
- फोटो : self
जिमी फॉलन के शो 'द टुनाइट शो' में प्रियंका चोपड़ा ने मिस वर्ल्ड 2000 का खिताब जीतने से पहले की घटना को याद करते हुए बताया कि, 'उस समय, मैं अपने बालों को कर्ल करने की कोशिश कर रही थी। वहां करीब 90 लड़कियां थीं, जो बैकस्टेज में यहां-वहां घूम रही थीं और अपना हेयरस्टाइल और मेकअप करवा रही थीं। मैं अपने बालों को कर्ल करने की कोशिश कर रही थी और इसी बीच किसी ने मुझे धक्का दिया। हड़बड़ाहट में मैंने खुद को जला लिया और त्वचा को खरोंच दिया।