प्रियंका चोपड़ा मिस वर्ल्ड
- फोटो : फाइल फोटो
प्रियंका ने इंटरव्यू के दौरान बताया कि, 'साल 2000 में मैंने मिस वर्ल्ड का खिताब जीता था और मेरी ड्रेस मुझपर टेप की गई थी। लेकिन ताज जीतने तक मैं इतनी परेशान हो गई थी कि मेरी पूरी टेप बाहर निकल गई थी। मैं इस बात से बहुत परेशान थी और जब भी वॉक करती तो नमस्ते के स्टाइल में हाथ जोड़कर चलती। लोगों को कहा कि मैं नमस्ते कर रही हूं, लेकिन मेरे लिए मेरी ड्रेस को अपनी जगह पर बनाए रखने का वही तरीका था।'