priyanka chopra
- फोटो : instagram
प्रियंका ने फिल्म जगत में उनके पहले के दिनों को याद करते हुए कहा कि जब वो इंडस्ट्री में नई आईं थीं, उस वक्त एक निर्देशक ने सेट पर उनसे अच्छा बर्ताव नहीं किया था। उसने डांस करने को कहा था, लेकिन अभिनेत्री इसके लिए उस समय तैयार नहीं थीं और काफी डर गई थीं। प्रियंका ने बताया कि उन्होंने कभी उसके नाम का खुलासा नहीं किया, जिसका उन्हें काफी अफसोस है।