फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी से 20 दिन पहले ही भारत आ गए थे निक, फिल्म के सेट पर प्रियंका के लिए बना था अलग से खास कमरा

Thu, 03 Oct 2019 08:37 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Priyanka Chopra, Nick Jonas - फोटो : social media
बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'द स्काई इज पिंक' का जोर-शोर से प्रमोशन कर रही हैं। इस फिल्म में उनके साथ अभिनेता फरहान अख्तर और जायरा वसीम जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में दिखाई देंगे। 'द स्काई इज पिंक' के प्रमोशन के दौरान प्रियंका चोपड़ा ने अपनी शादी और इस फिल्म को लेकर बड़ा खुलासा किया है। 
विज्ञापन

2 of 5
priyanka chopra - फोटो : social media
हाल ही में प्रियंका चोपड़ा मीडिया से मुखातिब हुईं। इस दौरान उनसे से पूछा गया कि 'द स्काई इज पिंक' और उनकी शादी की तैयारियां दोनों एक साथ हो रही थीं। ऐसे में उन्होंने कैसे शादी की तैयारी और फिल्म की शूटिंग को पूरा किया। इस बात पर प्रियंका चोपड़ा ने बड़ा खुलासा किया। उन्होंने बताया कि शादी को देखते हुए 'द स्काई इज पिंक' के सेट पर अलग से एक कमरा बनाया गया जिसको मैरिज रूम का नाम दिया गया था।
विज्ञापन

3 of 5
Priyanka Chopra - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
प्रियंका चोपड़ा ने कहा- 'फिल्म से जुड़ी कई मीठी यादें हैं, लेकिन खास यह कि मेरी पूरी टीम ने मेरा खूब साथ दिया था। निक शादी से 20 दिन पहले आ गए थे और शादी की सारी जिम्मेदारियां उन्होंने और मम्मी ने ले ली थीं। मेरे पास चीजें सिर्फ पसंद और ना पसंद के लिए आती थीं। फिल्म के निर्माताओं ने मेरे लिए अलग से सेट पर ही एक मैरिज रूम बना दिया था। जहां मुझसे मिलने वाले आकर बैठते थे और शॉट्स के बीच में मैं वहां जाकर चीजों को अप्रूव करती थी। पूरी टीम मेरे साथ रही, और इसी वजह से यह फिल्म मेरे लिए बहुत खास भी है। 

4 of 5
priyanka chopra - फोटो : social media
इसके अलावा प्रियंका चोपड़ा ने 'द स्काई इज पिंक' के प्रमोशन में अपने और निक जोनस को लेकर भी खुलासे किए। हाल ही में प्रियंका कपिल शर्मा के शो में पहुंची थीं। यहां कपिल ने प्रियंका के साथ जमकर मस्ती की। कपिल ने प्रियंका से निक को लेकर सवाल पूछे। उन्होंने पूछा, 'हर दामाद की तरह निक भी आपकी मां यानी अपनी सास के पैर छूते हैं या किस करते हैं।' इस पर सभी जोर से हंस पड़ते हैं। फिर प्रियंका जवाब में कहती हैं, 'दोनों के बीच। बेचारा गले लगाता है मम्मी को।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Priyanka Chopra and Farhan Akhtar - फोटो : social media
आपको बता दें कि फिल्म 'द स्काई इज पिंक' से प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड में वापसी कर रही हैं। इस फिल्म का बीते दिनों टोरंटो फिल्म फेस्टिवल (TIFF) में प्रीमियर रखा गया था। इस दौरान प्रियंका चोपड़ा, फरहान अख्तर और शोनाली बोस सहित कई कलाकार भी पहुंचे थे। 'द स्काई इज पिंक' देखने के बाद प्रीमियर में मौजूद सभी लोगों ने इस फिल्म की तारीफ की। फिल्म को अच्छी प्रतिक्रिया मिलते देख प्रियंका एक सहयोगी कलाकार से गले मिलने के बाद रोने लगीं थीं। टोरंटो फिल्म फेस्टिवल में प्रियंका ने बताया कि पहली बार वो किसी हिंदी फिल्म के लिए बतौर प्रोड्यूसर भूमिका निभा रही हैं। यह फिल्म 11 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

पढ़ें: जायरा की बॉलीवुड में वापसी पर 'पिता' ने जताई उम्मीद, एक्ट्रेस ने धर्म के नाम पर छोड़ दिया सिनेमाजगत
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें