प्रियंका चोपड़ा ने पिता अशोक चोपड़ा की पांचवी डेथ एनिवर्सरी के मौके पर एक इमोशनल वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में पिता के साथ प्रियंका के कई अनसीन चाइल्डहुड फोटोज हैं। प्रियंका इस वीडियो में गाना गाती हुई भी नजर आ रही हैं।
विज्ञापन
2 of 4
Priyanka Chopra
वीडियो में प्रिंयका बताती नजर आ रही हैं, "मैं अपने पिता के काफी क्लोज थीं वे मेरे सुपरहीरो थे। पापा बहुत टैलेंटेड और लविंग पर्सन थे। वह मेरे जीवन का आदर्श थे। मैं उनके जैसा बनना चाहती हूं.... वह बहुत ही आत्मविश्वासी थे।"
विज्ञापन
3 of 4
priyanka chopra
बता दें, 10 जून 2013 में प्रियंका के पिता का कैंसर से निधन हो गया था। वह उस वक्त 64 साल के थे। वहीं बात प्रियंका के करियर की करें तो वे जल्द ही अपकमिंग फिल्म 'भारत' में सलमान खान के साथ नजर आएंगी। इस फिल्म से प्रियंका लंबे समय बाद बॉलीवुड में एंट्री कर रही हैं।
फिल्मों के अलावा प्रियंका चोपड़ा अपने हॉलीवुड टीवी शो 'क्वांटिको' के सीजन 3 के एक एपिसोड को लेकर सोशल मीडिया भारी आलोचनाओं का सामना कर रही हैं। दरअसल 'क्वांटिको 3' के एक एपिसोड में आतंकी हमले के पीछे भारतीय राष्ट्रवादियों का हाथ होने की बात कही गई थी। इसे लेकर जमकर विवाद हुआ बाद में प्रियंका चोपड़ा ने इसके लिए माफी मांगी थी।