फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Photos of the day: परिणीति-प्रियंका का बोल्ड अंदाज और दिव्यांका की शोख अदाएं, पढ़ें आज का सेलिब्रिटी अपडेट

Sat, 23 Jul 2022 10:34 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 9
आज का सेलिब्रिटी अपडेट - फोटो : insta
बॉलीवुड हो या फिर टीवी की दुनिया मनोरंजन जगत से रोजाना बहुत सारी नई खबरें सामने आती रहती हैं। इसके अलावा फैंस को यह जानने भी खासा दिलचस्पी रहती हैं कि उनके पसंदीदा कलाकारों की निजी जिंदगी में क्या चल रहा है। सितारे भी सोशल मीडिया के जरिए लगातार फैंस से जुड़े रहते हैं और खुद से जुड़ी जानकारियां साझा करते रहते हैं। तो चलिए फोटोज ऑफ द डे के माध्यम से जानते हैं कि किसी सेलिब्रिटी ने आज क्या अपडेट दिया है।
विज्ञापन

2 of 9
परिणीति चोपड़ा के साथ बहन प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस - फोटो : insta
आज एक्ट्रेस परिणीति  चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम से तस्वीरों के पूरा गुच्छा साझा किया है। जिसमें वह अपनी बहन प्रियंका चोपड़ा संग मस्ती भरे अंदाज में नजर आ रही हैं। दोनों बहनों के बीच क्यूट बॉन्डिंग देखी जा सकती है। इनमें से कई तस्वीरें प्रियंका के बर्थडे बैश की भी हैं। इन फोटोज में प्रियंका और परिणीति दोनों ही बोल्ड और ग्लैमरस अंदाज में नजर आ रही हैं।
 
विज्ञापन

3 of 9
दिव्यांका त्रिपाठी - फोटो : insta
टीवी अभिनेत्री दिव्यांका त्रिपाठी अपने शानदार अभिनय के लिए तो जानी ही जाती हैं, फैंस उनकी खूबसूरती के भी दीवाने हैं। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और आज एक्ट्रेस ने बारिश की फुहार का लुत्फ उठाते हुए तस्वीरें साझा की हैं। उनकी शोख अदाएं किसी का भी दिल लूटने के लिए काफी हैं।

4 of 9
रानी चटर्जी - फोटो : सोशल मीडिया
भोजपुरी एक्ट्रेस रानी चटर्जी भी अपनी तस्वीरों से फैंस के होश उड़ाती रहती हैं। आज उन्होंने डेनिम में अपनी तस्वीरें साझा की हैं। जिसमें उनका बोल्ड लुक दिखाई दे रहा है। तस्वीरों में रानी चटर्जी को को कातिलाना अंदाज में पोज करते देखा जा सकता है।
विज्ञापन

5 of 9
अविका गौर - फोटो : insta
टीवी एक्ट्रेस अविका गौर भी अक्सर अपने ग्लैमरस लुक से फैंस के होश उड़ाती रहती हैं। आज एक्ट्रेस ने व्हाइट बॉडीकॉन ड्रेस में अपनी तस्वीर साझा की है। जिसमें एक बार फिर से वह कातिलाना अंदाज में नजर आ रही हैं।
विज्ञापन

6 of 9
नीतू कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
दिग्गज एक्ट्रेस नीतू कपूर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपनी प्रोफेशनल लाइफ से लेकर निजी जिंदगी तक कई तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं आज उन्होंने अपनी साल 1978 में रिलीज हुई फिल्म कसमे वादे का पोस्टर शेयर किया है।

विज्ञापन

7 of 9
विद्युत जामवाल - फोटो : social media
अभिनेता विद्युत जामवाल अपने शानदार एक्शन के लिए जाने जाते हैं। आज अभिनेता ने अपनी जो तस्वीर साझा की है, उसमें वह हमेशा तरह एक दम अलग अंदाज में नजर आ रहे हैं। जहां कुछ तस्वीरों में वह मस्ती करते दिख रहे हैं तो कुछ  में स्टाइलिश अंदाज में पोज करते दिख रहे हैं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए अभिनेता ने कैप्शन भी बेहद खासा लिखा है। उन्होंने लिखा- "जब आपके भीतर एक ब्रह्मांड है तो आप अकेला कैसे महसूस कर सकते हैं..."
 

8 of 9
रवीना टंडन, अभिनेता धनुष - फोटो : insta
अभिनेत्री रवीना टंडन 47 की उम्र में भी काफी ग्लैमरस लगती हैं और अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी स्टाइलिश तस्वीरे साझा करती रहती हैं। हालांकि आज रवीना टंडन ने अभिनेता धनुष संग तस्वीर साझा की है और उन्हें उनकी हॉलीवुड फिल्म द ग्रे मैन के लिए बधाई दी है। एक्टर की फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई है।
विज्ञापन

9 of 9
मोनालिसा - फोटो : सोशल मीडिया
भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा के चाहने वालों की भी लंबी फेहरिस्त है। सोशल मीडिया पर वह सबसे ज्यादा फॉलो की जाने वाली भोजपुरी अभिनेत्री हैं। वह अपनी कई तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं,जिसमें उनका कातिलाना अंदाज नजर आता है लेकिन आज एक्ट्रेस ने जो तस्वीरे शेयर की हैं, उनमें वह अपने दोस्तों संग चिल करती नजर आ रही हैं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें