फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमसीयू में एंट्री का प्रियंका चोपड़ा का सपना टूटा, इस हीरोइन को मिला कमला खान का किरदार

Thu, 01 Oct 2020 09:41 PM IST
अपूर्वा राय अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 5
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : File Photo
देसी गर्ल के नाम से मशहूर अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा फिलहाल मार्वेल सिनेमैटिक यूनिवर्स यानी एमसीयू का हिस्सा बनने नहीं जा रही हैं। प्रियंका के नाम को लेकर मार्वेल स्टूडियोज के जिस किरदार को निभाने की चर्चा चल रही थी, वह किरदार अब किसी और अभिनेत्री के हवाले हो गया है। वह किरदार मिस मार्वेल का है और इसे निभाने जा रही हैं कनाडाई अभिनेत्री इमान वेलानी (Iman Vellani)।
विज्ञापन

2 of 5
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : File Photo
मिस मार्वेल यानी कमला खान एमसीयू का पहला मुस्लिम चरित्र है जोकि कॉमिक्स के हिसाब से एक पाकिस्तानी-अमेरिकी लड़की है। एमसीयू के लगभग सभी किरदार लगभग एक ही जगह से ताल्लुक रखते थे। इसलिए, स्टूडियो पर अलग-अलग जगहों से सवाल उठने लगे। तब जाकर स्टूडियो ने एक मुस्लिम किरदार भी रचा और वही है कमला खान। कुछ दिनों पहले ही स्टूडियो ने इस किरदार को लेकर एक टीवी सीरीज बनाने की घोषणा की है। यह सीरीज अगले साल ओटीटी पर रिलीज होगी।
विज्ञापन

3 of 5
Joe Russo - फोटो : File Photo
इसकी बातचीत तो वैसे काफी लंबे समय से चल रही थी और इस किरदार को 'एवेंजर्स' फिल्मों में भी लाए जाने की बात थी। जाहिर है कि उन फिल्मों में यह किरदार नहीं आया। जब 'एवेंजर्स- एंडगेम' के निर्देशक जो रूसो अपनी फिल्म का प्रचार करने के लिए भारत आए थे, तब उनसे पूछा गया था कि वह हिंदी सिनेमा के किस कलाकार के साथ काम करना चाहेंगे? तो उन्होंने भी छूटते ही प्रियंका चोपड़ा का नाम लिया था। 

4 of 5
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : instagram/priyankachopra
साथ ही जो रूसो ने यह भी कहा था कि उनकी बातचीत पहले से ही प्रियंका चोपड़ा से चल रही हैं। जल्द ही उन्हें इस स्टूडियो के एक किरदार में देखा जाएगा। प्रियंका के प्रशंसकों उसी समय से यह अंदाजा लगाना शुरू कर दिया था कि उन्हें जरूर मिस मार्वेल के किरदार में ही देखा जाएगा। हालांकि, इस नई उम्र की अभिनेत्री इमान वेलानी के नाम की घोषणा के साथ ही प्रियंका के प्रशंसकों का सपना चकनाचूर हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
इमान वेलानी - फोटो : File Photo
इमान ने इससे पहले किसी भी फिल्म या टीवी पर कोई काम नहीं किया है। इसलिए, उनके बारे में जानकारी बहुत कम है। हालांकि, उन्हें वर्ष 2019 में आयोजित हुए टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में नेक्स्ट वेव पैनल में देखा गया था। वहां उन्होंने कुछ दूसरे युवाओं के साथ मिलकर कुछ ऐसी फिल्मों का चुनाव किया था जो युवाओं को पसंद आ सकें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें