फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रियंका-निक की शादी की तारीख आई सामने, जोधपुर के महल में इस दिन लेंगे फेरे

Wed, 17 Oct 2018 12:37 PM IST
मनोरंजन डेस्क,अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
priyanka chopra and nick jonas
लंबे समय से सुर्खिया बटोर रही प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। कुछ दिन पहले से इनकी शादी की अफवाहें भी खूब आ रही थीं, लेकिन दोनों इसे मानने को तैयार नहीं थे। 2 दिसंबर को प्रियंका और निक शादी के बंधन में बंधगे। इनके शादी का समारोह 3 दिन तक जोधपुर में चलेगा। ये 30 नवंबर से 2 दिसंबर तक चलेगा। प्रियंका और निक के घरवाले इस शादी से काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
PRIYANKA CHOPRA - फोटो : self
पिछले महीने जब दोनों को जोधपुर में एक साथ देखा गया था। तब अफवाहें आ रही थी दोनों शादी के तैयारियों के लिए जोधपुर गए हैं, लेकिन बाद में खबर आई कि शादी की अफवाहें गलत हैं, दोनों वहां अपने करीबी दोस्त का बर्थडे सेलिब्रेट करने गए थे। वहीं कुछ दिन पहले प्रियंका को शादी के लंहगे का आर्डर देते हुए देखा गया था, जिसे देखकर कयास लगाया जा  रहा था। प्रियंका जल्द ही शादी करने वाली हैं, लेकिन प्रियंका भी इस बात को मानने को तैयार नहीं थी। 
विज्ञापन

3 of 5
priyanka chopra
खबर ये भी है कि शादी की तैयारियों के लिए निक जोनस भारत आ चुके हैं। प्रियंका और निक इन दिनों अपने शादी के तैयारियों में जुटे हुए हैं। इन दोनों ने मिलकर अपने शादी की जगह तय की हैं। इससे पहले भी निक जोनस भारत आकर प्रियंका के परिवार के साथ अच्छा समय बिता चुके हैं। कभी उनको प्रियंका के संग डिनर पर देखा जाता था तो कभी उन्हें प्ले ग्राउंड में देखा जाता था। दोनों एक दूसरे के परिवार को काफी अच्छे से समझने लगे हैं। 

4 of 5
Priyanka Chopra
कयास यह भी लगाया जा रहा हैं कि शादी के बाद ये लोग रिसेप्शन मुंबई में देंगे, जहां उनके करीबी दोस्त और मेहमान आएंगे। इसके साथ ही प्रियंका के ससुराल में भी रिसेप्शन होगा जहां निक के करीबी दोस्त होंगे।  फिल्मफेयर से बातचीत के दौरान परिणीति ने बताया कि, 'जिस दिन निक ने प्रियंका को प्रपोज किया था तब उनका जन्मदिन था। प्रियंका और निक दोनों कॉल पर थे। मैंने कॉल पर रोना शुरू कर दिया था, लेकिन वो पल बेहद खूबसूरत था।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
priyanka chopra nick jonas
परिणीति ने निक के बारे में आगे बात करते हुए कहा कि, 'निक इस रिश्ते की सहमति के लिए बड़ी मामा से पूछने के लिए भारत आए थे। वह बहुत ही अच्छे और सुलझे हुए व्यक्ति हैं।' आपको बता दें कि पिछले साल मेट गैला के इंवेट के दौरान निक और प्रियंका को एक साथ देखा गया था और तभी से दोनों के रिश्ते के बारे में बॉलीवुड गलियारों में खूब चर्चे हो रहे थे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें