फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2020 आते ही मलाइका-अर्जुन सहित इन चार जोड़ियों ने शेयर की बोल्ड तस्वीरें, बटोर रहीं सुर्खियां

Sat, 04 Jan 2020 09:58 AM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Priyanka, Nick, Arjun, Malaika, Ronit - फोटो : Instagram
नया साल आते ही सिनेमाजगत के कई सितारों ने सोशल मीडिया पर अपनी रोमांटिक तस्वीरें साझा की। इन तस्वीरों में कुछ सितारे लिपलॉक करते नजर आए तो कुछ ने एक दूसरे को किस किया। इन सितारों में बॉलीवुड की देसी गर्ल के अलावा अरबाज खान की पूर्व पत्नी मलाइका अरोड़ा का भी नाम शामिल है। आगे की स्लाइड में देखिए किस सितारे ने नया साल आते ही बोल्ड तस्वीरें साझा की। 
विज्ञापन

2 of 5
Nick Jonas and Priyanka Chopra - फोटो : Instagram
प्रियंका चोपड़ा-निक जोनस
नए साल के जश्न की तस्वीरें कई सितारों ने सोशल मीडिया पर साझा की। तस्वीरों में कुछ सितारे एक दूसरे के साथ मस्ती करते नजर आए तो कुछ पार्टी में। इस बीच प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और निक जोनस (Nick Jonas) का नए साल पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में यह दोनों एक दूसरे को लिपलॉक करते हुए नजर आए। प्रियंका निक के इस वीडियो को फैन पेज ने साझा किया है। वीडियो में निक और प्रियंका पार्टी में हैं। स्टेज पर दोनों एक दूसरे को लिपलॉक करते हुए दिखाई दिए। निक और प्रियंका का यह वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में बना हुआ है।
 
विज्ञापन

3 of 5
सोनम कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
सोनम कपूर-आनंद आहूजा
सोनम कपूर नए साल का जश्न मनाने के लिए इटली के रोम में हैं। उन्होंने पति आनंद आहूजा के साथ लिपलॉक करते हुए वीडियो शेयर किया था। देखिए वीडियो...
 

4 of 5
रोनित रॉय - फोटो : सोशल मीडिया
रोनित रॉय-नीलम
नए साल पर रोनित रॉय ने 54 साल की उम्र में एक रोमांटिक तस्वीर शेयर की। इस तस्वीर को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। रोनित रॉय ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी पत्नी के साथ ये तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर को साझा करते ही ये चर्चा का विषय बन गई। इस तस्वीर में अभिनेता रोनित रॉय अपनी पत्नी के साथ लिपलॉक करते नजर आ रहे हैं। तस्वीर को साझा करते हुए रोनित ने लिखा, 'जी हां, यह सब प्यार के लिए।' इसके साथ ही उन्होंने तस्वीर में पत्नी नीलम को भी टैग किया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Arjun Kapoor and Malaika Arora - फोटो : Instagram
अर्जुन कपूर-मलाइका अरोड़ा 
अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) और मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। यह बात अब किसी से भी छिपी नहीं है। आए दिन यह दोनों एक दूसरे के साथ समय बिताते हुए देखे जाते हैं। इन दोनों ने एक साथ नए साल का जश्न भी मनाया। इस दौरान अर्जुन कपूर को किस करते हुए मलाइका ने एक तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की। मलाइका ने इस तस्वीर को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किया था। तस्वीर साझा करते हुए मलाइका ने लिखा था- 'सूरज,सितारे, रोशनी और खुशी...2020।' इस तस्वीर में अर्जुन सेल्फी ले रहे हैं और मलाइका उन्हें किस कर रही हैं। तस्वीरों में दोनों की गजब की केमिस्ट्री दिख रही हैैं। 

संजय खान ने सरेआम की थी जीनत अमान की पिटाई, बहता रहा खून पर किसी ने नहीं की मदद
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें