फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रियंका चोपडा़ के रिसेप्शन में नाराजगी खत्म कर टशन में पहुंचे सलमान खान, देखता रह गया पूरा बॉलीवुड

Fri, 21 Dec 2018 03:25 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
priyanka chopra nick jonas - फोटो : Instagram
प्रियंका चोपड़ा ने 'भारत' फिल्म की शूटिंग शुरू होने के बाद फिल्म को बीच में ही छोड़ दिया था। देसी गर्ल के इस फैसले के बाद सलमान खान और प्रियंका चोपड़ा के बीच मनमुटाव की खबरें भी आईं। यहां तक कि प्रियंका की मां मधु चोपड़ा को सलमान खान ने मनीष मल्होत्रा के फैशन शो में इग्नोर किया तो वहीं खुलेआम बयानबाजी भी की। अब ऐसा लगता है कि प्रियंका चोपड़ा और सलमान खान की दोस्ती में आई दरार खत्म हो गई है। इस बात का सबूत उस वक्त मिला जब दबंग खान प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस के रिसेप्शन में अचानक पहुंचे। 
विज्ञापन

2 of 5
priyanka nick reception - फोटो : amar ujala
बॉलीवुड में ऐसा कहा जाता है कि सलमान खान एक बार किसी से नाराज हो गए तो उन्हें मनाना काफी मुश्किल होता है। प्रियंका चोपड़ा के 'भारत' फिल्म छोड़ने के बाद सलमान खान की नाराजगी कई बार उनके बयानों से जाहिर हुई। उस वक्त ऐसी खबरें आई थीं कि प्रियंका चोपड़ा 'भारत' फिल्म में अपने स्क्रीन स्पेस से खुश नहीं थी जिस वजह से उन्होंने फिल्म को बीच में छोड़ दिया।
विज्ञापन

3 of 5
priyanka deepika - फोटो : Instagram
प्रियंका के इस फैसले के बाद फरहान अख्तर के साथ 'द स्काई इज पिंक' की शूटिंग शुरू कर दी। फिल्म केकुछ हिस्से की शूटिंग करने के बाद प्रियंका ने निक जोनस के साथ शादी रचा ली। जोधपुर में धूमधाम से शादी करने के बाद प्रियंका चोपड़ा ने दिल्ली में पहला रिसेप्शन दिया और उसके बाद मुंबई में दो रिसेप्शन दिए। मुंबई में पहला रिसेप्शन 19 दिसंबर को था और दूसरा 20 दिसंबर को दिया। 20 दिसंबर को हुए रिसेप्शन में प्रियंका ने पूरे बॉलीवुड को न्यौता दिया था। 

4 of 5
salman khan - फोटो : instagram
ऐसे में आशंका जताई जा रही थी कि सलमान खान इस रिसेप्शन में आने से परहेज करेंगे। इस बीच सभी लोगों की नजरें उस वक्त ठहर गई जब सलमान खान पार्टी में पहुंचे। सलमान खान ने काले रंग का कोट-पैंट पहना हुआ था। मीडिया के सामने आते ही सलमान ने जमकर पोज दिए और पूरे स्वैग में नजर आए। सलमान के प्रियंका की पार्टी में पहुंचने से इतना तो साफ हो गया है कि अब प्रियंका और सलमान के बीच सब कुछ ठीक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
shahid kapoor, mira rajput - फोटो : social media
दिलचस्प बात है कि प्रियंका और निक के रिसेप्शन में कुछ ऐसे स्टार्स भी पहुंचे जिनके साथ देसी गर्ल का नाम जुड़ चुका है। इस पार्टी में शाहिद कपूर पत्नी मीरा राजपूत के साथ और हरमन बवेजा भी पहुंचे थे। कहा जाता है कि फिल्म 'कमीने' के दौरान प्रियंका और शाहिद कपूर के अफेयर की खबरें आई थीं तो वहीं हरमन बवेजा को भी प्रियंका चोपड़ा डेट कर चुकी हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें