फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निक से मिलने न्यूयॉर्क पहुंचीं प्रियंका चोपड़ा, शादी के 16 दिन बाद आई जोधपुर की UNSEEN तस्वीरें

Tue, 18 Dec 2018 07:27 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
priyanka chopra - फोटो : Instagram
साल 2018 में कई जोड़ियां शादी के बंधन में बंधी। एक ओर दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने एक दूसरे का हाथ थामा तो वहीं बॉलीवुड की देसी गर्ल ने भी निक जोनस के साथ सात फेरे लिए। निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा ने जोधपुर में दो रीतियों से शादी की थी जिसके बाद दोनों शॉर्ट हनीमून पर गए थे। प्रियंका और निक की शादी के 16 दिन बाद पार्टी की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं जिसे यकीनन आपने अब तक नहीं देखा होगा।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
priyanka chopra - फोटो : Instagram
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने क्रिश्चियन और हिंदू दो रीतियों से शादी की थी। इन दोनों की शादी 1 और 2 दिसंबर को थी। 2 दिसंबर को शादी करने के बाद इन दोनों ने जोधपुर में ही एक शानदार पार्टी की थी। इस शानदार पार्टी की कुछ और तस्वीरें सामने आई हैं। इन तस्वीरों में प्रियंका चोपडा़ अपने कुछ दोस्तों और फैशन डिजाइनर सब्यसाची के साथ पोज देते हुई नजर आ रही हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
Priyanka Chopra - फोटो : Instagram
तस्वीरों में प्रियंका ने लाल रंग का गाउन पहना हुआ है जिसके साथ दुपट्टा कैरी किया है। साथ में मांग टीका और गले में हार उन पर काफी जंच रहा है। प्रियंका के बगल में सब्यसाची खड़े हुए हैं जो सफेद कुर्ता-पायजामा के साथ जवाहर कट जैकेट पहने हुए हैं। वहीं कुछ और तस्वीरों में प्रियंका कुछ और दोस्तों के साथ पोज देती हुई दिखाई दे रही हैं। 

4 of 5
priyanka and nick - फोटो : Instagram
शादी के बाद प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने ईशा अंबानी की शादी में भी शामिल हुए थे। यह दोनों पहले उदयपुर में प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन में शामिल हुए और फिर शादी में शरीक हुए। मुकेश अंबानी की बेटी की शादी में शरीक होने के बाद निक जोनस वापस न्यूयॉर्क चले गए थे। निक को एयरपोर्ट छोड़ते हुए प्रियंका चोपड़ा की तस्वीरें भी सामने आई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
priyanka chopra - फोटो : people.com
शादी के बाद प्रियंका चोपड़ा भी न्यूयॉर्क पहुंच चुकी हैं। शादी के बाद यह पहला मौका है जब प्रियंका न्यूयॉर्क गई हों। न्यूयॉर्क एयरपोर्ट पहुंचते ही प्रियंका चोपड़ा कैमरा के सामने स्माइल करते हुए दिखीं। एयरपोर्ट पर प्रियंका मजेंटा रंग का कोट-पैंट पहना हुआ था साथ ही गॉगल्स लगाए हुए थे। इस ड्रेस में प्रियंका बला की खूबसूरत लग रही थीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें