फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ससुरालवालों के सामने ही प्रियंका चोपड़ा ने निक को किया KISS तो जेठानी के साथ लगाई पानी में रेस

Tue, 26 Mar 2019 12:40 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Priyanka Chopra Nick Jonas - फोटो : instagram
प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) इन दिनों निक जोनस ( Nick Jonas) के साथ मियामी में एन्जॉय कर रही हैं। सोशल मीडिया पर प्रियंका और निक ने मस्ती करते हुए कई तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में प्रियंका कभी जेट स्किंग करते हुए दिखीं तो कभी निक के साथ समय बिताते हुए। प्रियंका और निक के हॉलीडे में उनका साथ देने के लिए जेठ-जेठानी सोफी, जो जोनस और केविन भी पहुंच गए हैं।
विज्ञापन

2 of 5
Priyanka Chopra Nick Jonas - फोटो : instagram
वेकेशन की इन तस्वीरों को प्रियंका लगातार इंस्टाग्राम पर शेयर कर रही हैं। इन तस्वीरों में प्रियंका एक से बढ़कर एक स्टाइलिश ड्रेस में नजर आ रही हैं। यहां तक कि प्रियंका अपनी जेठानी सोफी टर्नर (Sophie Turner) के साथ पानी में रेस लगाती हुई भी दिखाई दीं। प्रियंका का यह अंदाज यकीनन उनके फैंस के लिए किसी सरप्राइज से कम नहीं होगा।
 
 
विज्ञापन

3 of 5
Priyanka Chopra Nick Jonas - फोटो : instagram
इन तस्वीरों के साथ प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) का उनके परिवार के साथ एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में प्रियंका , निक, सोफी और जो जोनस हाल ही में रिलीज 'सकर' गाने पर डांस करते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में यह सभी लोग शिप पर नजर आ रहे हैं। वहीं एक तस्वीर में निक और प्रियंका एक दूसरे को किस करते हुए भी दिखाई दिए।
 

4 of 5
Priyanka Chopra Nick Jonas - फोटो : instagram
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की यह तस्वीरें सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई हैं। निक से शादी के बाद प्रियंका चोपड़ा स्विटजरलैंड भी गई थी। स्विजटरलैंड में प्रियंका के मायके के अलावा ससुराल के लोग भी साथ दिखे। प्रियंका और निक की शादी दिसंबर, 2018 में हुई थी। इन दोनों ने राजस्थान के जोधपुर में क्रिश्चियन और हिंदू दोनों रिवाजों से शादी की थी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Priyanka Nick wedding - फोटो : twitter
प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) हाल ही में 'द स्काई इज पिंक' (The Sky Is Pink) की शूटिंग शिड्यूल को पूरा करके विदेश लौटी थीं। 'द स्काई इज पिंक' फिल्म में प्रियंका के अलावा फरहान अख्तर लीड रोल में है। इस फिल्म को शोनाली बोस डायरेक्ट कर रही है। शादी के बाद प्रियंका की यह पहली बॉलीवुड फिल्म है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें