प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) इन दिनों निक जोनस ( Nick Jonas) के साथ मियामी में एन्जॉय कर रही हैं। सोशल मीडिया पर प्रियंका और निक ने मस्ती करते हुए कई तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में प्रियंका कभी जेट स्किंग करते हुए दिखीं तो कभी निक के साथ समय बिताते हुए। प्रियंका और निक के हॉलीडे में उनका साथ देने के लिए जेठ-जेठानी सोफी, जो जोनस और केविन भी पहुंच गए हैं।